बिग बॉस 19 का माहौल इन दिनों भावनाओं और विवादों का एक अनोखा मेल बना हुआ है. फैमिली वीक के दौरान कंटेस्टेंट्स अपने-अपने करीबियों से मिल रहे हैं और इसी दौरान कई रिश्तों की सच्चाई भी उजागर हो रही है. हाल ही में सामने आए नए प्रोमो में तान्या मित्तल और उनके भाई के बीच हुई बातचीत ने पूरे घर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
नए प्रोमो में तान्या मित्तल अपने भाई के सामने खुलकर यह बात रखती दिखती हैं कि घरवाले उनके बिजनेस और लाइफस्टाइल को लेकर लगातार शक करते हैं, खासकर शहबाज बदेशा. तान्या कहती हैं कि जब भी वे अपनी फैक्ट्रियों या घर के सेटअप की बात करती हैं, घरवाले इसे बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बातें समझते हैं. उनके भाई ने भी इस दौरान तान्या को समझाते हुए कहा कि सबको कुछ साबित करने की जरूरत नहीं होती. उन्होंने कहा—“नौ लोग और बाहर की दुनिया में फर्क होता है. हर किसी को प्रूफ देना जरूरी नहीं कि तुम क्या हो.”
भाई ने शहबाज को दिया ग्वालियर आने का न्योता
तभी शहबाज भी वहां पहुंच जाते हैं और तान्या उन्हें अपने भाई से मिलवाती हैं. तान्या के भाई बड़ी सहजता से शहबाज को अपने ग्वालियर स्थित घर आने का न्योता देते हैं. वे कहते हैं—“आप आइए, टिकट भी मैं खुद करवा दूंगा. खुद सब देख लीजिए.”इसके बाद तान्या भाई से पूछती हैं कि उनकी जनरेटर और सोलर प्लांट वाली फैक्ट्रियां सच में हैं, जिस पर उनके भाई भी इसकी पुष्टि करते हैं.
— 🌿 (@Rainbow673145) November 20, 2025
किचन वाली लिफ्ट—बातों में नहीं, सच में मौजूद!
इसी दौरान बिग बॉस के लाइव चैनल पर तान्या के भाई का एक और वीडियो वायरल हुआ, जहां प्रणित मोरे उनसे तान्या के घर में लगी “किचन लिफ्ट” की सच्चाई पूछते हैं. तान्या ने पहले शो में बताया था कि उनके घर में किचन तक सामान पहुंचाने के लिए अलग से लिफ्ट लगाई गई है, जिस पर घरवाले मजाक भी उड़ा रहे थे.प्रणित के सवाल पर तान्या के भाई ने कहा कि उनके घर में कई परिवारजन रहते हैं, ऊपर-नीचे फ्लोर पर आवाजाही होती है, इसलिए लिफ्ट लगवाना सामान्य बात है. उन्होंने साफ कहा—“हमारे घर में सालों पहले से ये सुविधा है. इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है.”इस पर तान्या भी अपनी सफाई देती दिखती हैं कि जब उन्होंने बताया था तो सबने उन्हें रोस्ट किया, जबकि ये बिल्कुल सच है. प्रणित ने भी माना कि भले ही यह सभी के घर में न हो, लेकिन सुनकर वे हैरान जरूर हुए थे.
यह भी पढ़ें: पावर स्टार पवन सिंह का धमाका, वेडिंग सीजन में छाया नया रोमांटिक ट्रैक