Bigg Boss 19: ऐसा बिल्कुल मत होना, ये दुआ नहीं श्राप है... कुनिका ने ऐसा क्या बोला, जिससे डर गईं फरहाना?

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का घर जितना ड्रामा, गुस्से और नोकझोंक के लिए जाना जाता है, उतना ही यह मज़ेदार पलों से भी भरा रहता है. लेकिन जब भी बात किसी विवाद, बहस या बवाल की होती है, एक ही नाम सबसे पहले दिमाग में आता है, फरहाना भट्ट. घर में लगभग हर सदस्य से भिड़ने वाली फरहाना इन दिनों एक नए कारण से चर्चा में हैं.

Bigg Boss 19 latest Kunika say this due to which Farhana got scared
Image Source: Social Media

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का घर जितना ड्रामा, गुस्से और नोकझोंक के लिए जाना जाता है, उतना ही यह मज़ेदार पलों से भी भरा रहता है. लेकिन जब भी बात किसी विवाद, बहस या बवाल की होती है, एक ही नाम सबसे पहले दिमाग में आता है, फरहाना भट्ट. घर में लगभग हर सदस्य से भिड़ने वाली फरहाना इन दिनों एक नए कारण से चर्चा में हैं. वजह है उनकी ‘जिगरी’ बन चुकीं कुनिका सदानंद, जिन्होंने मज़ाक-मज़ाक में फरहाना को ऐसी दुआ दे दी कि खुद फरहाना भी घबरा गईं.

घर में हल्की-फुल्की मस्ती करते हुए कुनिका अचानक फरहाना से कहती हैं, “मैं दुआ करती हूं कि तेरे 11 बच्चे हों… पूरी क्रिकेट टीम पैदा हो.” कुनिका यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने आगे कहा कि ये बच्चे फरहाना से इतना काम करवाएंगे कि दिन-रात उसे आराम करना भूलना पड़ जाएगा. जैसे ही ये बात निकली, घर में मौजूद अमाल, प्रणित और अशनूर हंसी से फट पड़े. इतना जोर से हंसे कि किसी का रुकने का नाम नहीं. मस्ती का माहौल देखते ही बाकी घरवाले भी फरहाना की खिंचाई में शामिल हो गए.

फरहाना का डर और घरवालों की मज़ाक उड़ाती प्रतिक्रियाएं

जहां पूरा घर इस ‘विश’ को एक मजेदार पल मान रहा था, वहीं फरहाना का चेहरा डर से उतर गया. उन्होंने तुरंत कहा, “ऐसा बिल्कुल मत होना! ये दुआ नहीं, श्राप है. प्लीज ऊपरवाले, इनकी बात मत सुनना!”

इसके बाद तो फरहाना के मजे लेने वालों की लाइन लग गई. अशनूर ने मज़ाक में कहा, “बच्चे बोलेंगे-घटिया!” वहीं प्रणित ने चुटकी लेते हुए कहा, “बच्चे कहेंगे, हमें खाना दो… और फरहाना बोलेगी- रुको, पहले मेकअप करके आती हूं!” पूरा घर इस मज़ाक-मस्ती में शामिल होकर फरहाना को चिढ़ाता नजर आया, और माहौल एकदम हल्का-फुल्का हो गया.

बिग बॉस 19: ड्रामे के बीच हल्के पलों की खुराक

हालांकि फरहाना अक्सर लड़ाई-झगड़े और टकराव के कारण सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन यह घटना दिखाती है कि बिग बॉस के घर में हंसी-मज़ाक के पल भी उतने ही जरूरी हैं. कुनिका और फरहाना की यह चुटीली बातचीत इस बात का सबूत है कि इस घर में रिश्ते चाहे कितने भी उलझे हों, मस्ती के लिए हमेशा जगह रहती है.

यह भी पढ़ें- डेडलाइन से पहले ही खूखांर नक्सली हिडमा का हुआ खात्मा, अमित शाह ने तय की थी ये तारीख