'चिट्ठी आई है'...घर वालों का मैसेज देखकर रो पड़े मृदुल, कुनिका-नेहल भी हुईं इमोशनल

बिग बॉस का घर जितना ड्रामा और एंटरटेनमेंट से भरपूर होता है, उतना ही इमोशन्स से भी भरा रहता है. हर सीज़न की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स को बाहरी दुनिया से पूरी तरह काट दिया गया है—ना कोई फोन, ना मैसेज, और ना ही अपने घरवालों से मुलाकात.

Bigg Boss 19 Housemate Receiving letter got cried
Image Source: Social Media

बिग बॉस का घर जितना ड्रामा और एंटरटेनमेंट से भरपूर होता है, उतना ही इमोशन्स से भी भरा रहता है. हर सीज़न की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स को बाहरी दुनिया से पूरी तरह काट दिया गया है—ना कोई फोन, ना मैसेज, और ना ही अपने घरवालों से मुलाकात. लेकिन दिवाली जैसे खास मौके पर जब अपनों की यादें दिल में और गहरी हो जाती हैं, तब एक छोटी सी चिट्ठी भी भावनाओं का सैलाब ला देती है.

दिवाली के ठीक पहले बिग बॉस के घर में एक बेहद इमोशनल मोमेंट तब आया जब बिग बॉस ने ऐलान किया कि कंटेस्टेंट्स को उनके परिवार वालों की चिट्ठियां मिलने वाली हैं. इस प्रोमो में एक खूबसूरत दृश्य दिखाया गया, जहां एक सफेद कबूतर चिट्ठियां लेकर आता है और पूरे घर में मानो भावनाओं की बारिश कर देता है. जैसे ही 'चिट्ठी आई है' गाना बजा, सभी घरवाले बाहर दौड़ते हुए आए और हर किसी ने अपनी चिट्ठी को सीने से लगा लिया.

जब हंसाने वाले भी रो पड़े

इस मौके पर हर किसी की आंखें नम थीं, लेकिन सबसे ज्यादा असर देखने को मिला कॉमेडियन प्रणित मोरे पर. जो शख्स पूरे सीजन सबको हंसाता आया है, वो अपनी मां-पापा की चिट्ठी पढ़ते हुए खुद को रोक नहीं पाया और भावुक हो गया. उन्होंने बताया कि कैसे वो इस दिवाली अपनों से दूर रहकर पहली बार त्योहार का अकेलापन महसूस कर रहे हैं.

मृदुल, अशनूर और कुनिका की आंखों में छलके जज़्बात

मृदुल को अपने भाई नंदू की चिट्ठी मिली और उन्होंने जब उसे पढ़ना शुरू किया, तो उनके शब्दों से पहले उनकी आंखें बोल उठीं. उन्होंने बताया कि भाई उनका सबसे बड़ा सहारा रहा है. वहीं अशनूर और नेहल भी खुद को रोक नहीं पाईं और रोते हुए अपने-अपने रिश्तों की गहराई को घरवालों के साथ शेयर किया. सबसे मार्मिक पल तब आया जब कुनिका सदानंद ने अपनी चिट्ठी पढ़ी. इसमें लिखा था कि उन्हें वो पहचान अब मिली है, जो 40 सालों के संघर्ष के बाद भी नहीं मिली थी. वो आज उन लड़कियों के लिए मिसाल बन चुकी हैं जो अपने हक के लिए बेझिझक खड़ी हो सकती हैं.

मालती चाहर के कमेंट ने मचाया बवाल

जहां एक ओर घर में भावनाओं की लहर चल रही थी, वहीं दूसरी ओर मालती चाहर का व्यवहार फिर एक बार चर्चा में आ गया. वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने के बाद से ही मालती लगातार विवादों में बनी हुई हैं. हालिया एपिसोड में उन्होंने नेहल को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने घर के माहौल को बिगाड़ दिया. उन्होंने कहा कि “पहले कपड़े पहन लो, फिर बात करना.” यह बात सुनकर बसीर और कुनिका भड़क गए और मालती को जमकर फटकार लगाई.

सोशल मीडिया पर भी बंटा रिएक्शन

मालती के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ी हुई है. कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, वहीं कुछ दर्शक इसे गेम स्ट्रैटेजी बता रहे हैं. लेकिन घर के अंदर माहौल गर्म होता जा रहा है. टेडी बियर टास्क के दौरान भी उनकी मनमानी ने राशन की किल्लत कर दी थी, जिससे सभी घरवाले उनसे नाराज़ दिखे.

यह भी पढ़ेंः  एक बार फिर राइज एंड फॉल में पवन सिंह की हुई वापसी, धनश्री और आकृति नेगी के साथ मचाया धमाल