Bigg Boss 19 Grand Finale: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इस साल दर्शकों के लिए रोलर-कोस्टर राइड साबित हुआ है. शुरुआत से ही ये सीजन बाकी सीजन्स की तुलना में बिल्कुल अलग रहा, क्योंकि इस बार ‘घरवालों की सरकार’ थी. यानी घर का हर सदस्य खुद ही नियम बनाता, सजा तय करता और गेम को अपनी मर्जी से मोड़ता. बिग बॉस केवल एक दर्शक की तरह सबकुछ देखते रहे. इस आज़ादी ने घर में तीखी तकरार, दिलछू लेने वाली दोस्तियां, अनपेक्षित धोखे और काफी एंटरटेनिंग पल बनाए, जिसने 100 दिनों तक दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रखा.
इस सीजन में 16 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली. टीवी, संगीत, मॉडलिंग और सोशल मीडिया—हर दुनिया से आए इन चेहरों ने अपनी-अपनी फैन फॉलोइंग और गेम प्लान के दम पर माहौल शुरू से ही गर्म रखा.गौरव खन्ना, अश्नूर कौर, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, अमाल मलिक, फर्हाना भट्ट, तान्या मित्तल, बेसिर अली, नीलम गिरी, नेहल चुडासमा, प्रनित मोरे, जीशान कादीरी, अभिषेक बाजाज, मृदुल तिवारी, कुणिक्का सदानंद, मालती चाहर और शहबाज…ये सभी अलग-अलग अंदाज़ और स्ट्रैटजी के साथ गेम में उतरे.कहीं ग्रुपबाज़ी ने आग लगाई, तो कहीं अकेले खेलकर कंटेस्टेंट्स ने सबको हैरान कर दिया. हर हफ्ते के टास्क में दिमाग़ और दम, दोनों की परीक्षा हुई. हाई-इमोशन ड्रामा, प्यार, तकरार और हंसी-मज़ाक इस सीजन की खास पहचान बन गए.
फिनाले के लिए तैयार टॉप 5 योद्धा
एक-एक कर वीकेंड का वार में कई बड़े नाम बाहर होते गए और अब सिर्फ टॉप 5 फाइनलिस्ट ट्रॉफी के लिए मुकाबला कर रहे हैं. ये हैं. फर्हाना भट्ट, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, गौरव खन्ना, प्रनित मोरे. 100 दिनों से ज्यादा इस घर में बिताने के बाद अब ये पांच चेहरे आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुके हैं. फैंस लगातार वोटिंग करके अपने फेवरेट को जिताने की कोशिश में जुटे हैं.
फिनाले कब और कहां देख पाएंगे?
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 (रविवार) को आयोजित होगा. JioHotstar ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग शाम 9 बजे से शुरू होगी. कलर्स टीवी पर फिनाले रात 10:30 बजे प्रसारित किया जाएगा. सलमान खान की मौजूदगी, धमाकेदार परफॉर्मेंस, सरप्राइज एंट्रीज़ और इमोशनल पल—ये सब इस रात को और खास बनाने वाले हैं.
वोटिंग का क्या है तरीका
अगर आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीतते देखना चाहते हैं, तो अभी भी समय है.अपने मोबाइल में JioHotstar ऐप डाउनलोड करें.मोबाइल नंबर से रजिस्टर/लॉगिन करें.‘Bigg Boss 19’ खोजें और Vote Now पर क्लिक करें.टॉप 5 फाइनलिस्ट की तस्वीरें दिखेंगी जिसे पसंद करते हैं उस पर वोट करें. एक बार में 99 वोट तक देने की सुविधा है.वोटिंग 7 दिसंबर सुबह 10 बजे तक खुली है.फिनाले में टॉप 2 आने के बाद 10–15 मिनट के लिए एक बार फिर लाइव वोटिंग होगी इसी से तय होगा असली विजेता.
विनर को क्या मिलेगा?
जो भी कंटेस्टेंट इस सीजन का विनर बनेगा, उसे बिग बॉस ट्रॉफी 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिलेगी.अब देखना है कि फर्हाना, तान्या, अमाल, गौरव और प्रनित में से किसके सिर पर सफलता का ताज सजेगा.सारी निगाहें 7 दिसंबर की रात पर टिकी हैं—जब भारत जानेगा कि बिग बॉस 19 का बादशाह या बेगम कौन बना.
यह भी पढ़ें: क्या अमाल मलिक की गर्लफ्रेंड थी मालती चहर? बिग-बॉस हाउस से बाहर निकल किया रिवील; जानें क्या कहा