गेम में ही खेल रहे अलग गेम! अभिषेक ने अमाल मलिक को दिया ओपन चैलेंज; कहा-ऊंची आवाज में...

बिग बॉस 19 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घर के अंदर का माहौल और भी ज्यादा गर्म होता जा रहा है. पिछले कुछ दिनों में जहां रिश्तों में दरारें देखने को मिलीं, वहीं अब घर के दो मजबूत कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच जबरदस्त तनातनी देखने को मिल रही है.

Bigg Boss 19 Controversy between amaal and abhishek gave challenge
Image Source: Social Media

बिग बॉस 19 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घर के अंदर का माहौल और भी ज्यादा गर्म होता जा रहा है. पिछले कुछ दिनों में जहां रिश्तों में दरारें देखने को मिलीं, वहीं अब घर के दो मजबूत कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच जबरदस्त तनातनी देखने को मिल रही है.

मंगलवार के एपिसोड में दोनों के बीच शुरू हुई बहस अब धीरे-धीरे एक बड़े टकराव की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है. हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को एक बड़ा ड्रामेटिक क्लैश देखने को मिल सकता है.

टीशर्ट डस्टबिन में, तो कप्तानी बनी हथियार

बात उस वक्त और बिगड़ गई जब अभिषेक बजाज ने अमाल की टीशर्ट कूड़ेदान में डाल दी. यह हरकत जहां अमाल को नागवार गुज़री, वहीं उन्होंने भी जवाब देने में देरी नहीं की और कप्तान होने का पूरा इस्तेमाल करते हुए अभिषेक के खाने पर रोक लगाने की कोशिश की. बिग बॉस की 24x7 लाइव फीड में यह स्पष्ट रूप से देखा गया कि अमाल ने अभिषेक को टोका कि वे अगर शाकाहारी हैं, तो फिर मांसाहारी खाना न खाएं. इस बात पर अभिषेक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा अगर अगली बार ऊंची आवाज में बात की तो तुम्हारी सारी हेकड़ी यहीं निकाल दूंगा.

यह तकरार यहीं नहीं रुकेगी!

सूत्रों के अनुसार, यह विवाद फिलहाल थमने वाला नहीं है. अमाल और अभिषेक दोनों ही मजबूत खिलाड़ी माने जाते हैं और दोनों का टकराव आने वाले दिनों में और भी बड़ा रूप ले सकता है. अब सबकी नजरें वीकेंड का वार पर टिकी हैं, जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाते हैं. क्या अभिषेक की हरकतों पर सवाल उठेंगे या अमाल की कप्तानी को लेकर कोई टिप्पणी होगी?

दर्शकों के लिए एक और हाई वोल्टेज ड्रामा

बिग बॉस 19 पहले ही अपने ट्विस्ट और टर्न्स के चलते दर्शकों को बांधे हुए है, और अब यह नई भिड़ंत शो में एक नई ऊर्जा भर सकती है. जहां एक ओर घरवाले दो गुटों में बंटते नजर आ सकते हैं, वहीं दर्शकों के लिए यह पूरा घटनाक्रम एक दिलचस्प मोड़ साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:  शाहरुख और आमिर ने PM मोदी को कुछ यूं दी जन्मदिन की बधाई, जानें वीडियो में क्या कहा