यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कैसे चेक करें परिणाम

UP Board Results: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की परीक्षाओं की कॉपियों की जांच की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है. 

Big update regarding UP Board 10th and 12th results know how to check results
Image Source: Social Media

UP Board Results: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की परीक्षाओं की कॉपियों की जांच की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है. 

अब कॉपियों की जांच 4 अप्रैल 2026 तक की जाएगी. ऐसे में छात्रों को अपने परिणाम के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. पहले कॉपियों की जांच 1 अप्रैल तक पूरी होनी थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है. जानकारी के अनुसार, कॉपियों की जांच का काम 18 मार्च से शुरू हुआ था.

तारीख बढ़ाने की वजह

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जांच के दौरान बीच में कई छुट्टियां पड़ गईं, जिससे काम समय पर पूरा नहीं हो सका. 21 मार्च को ईद-उल-फितर और 26 व 27 मार्च को राम नवमी की छुट्टियों के कारण कई केंद्रों पर काम रुक गया था. इसी वजह से जांच की तारीख आगे बढ़ाई गई है. बोर्ड ने यह भी कहा है कि सभी अंकों की सूचियां 5 अप्रैल 2026 तक क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा करनी होंगी.

परिणाम कब आएगा

कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद जल्द ही परिणाम जारी होने की उम्मीद है. हालांकि अभी तक परिणाम की निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है.

परिणाम कैसे देखें

परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं इसे आसानी से देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां 10वीं या 12वीं कक्षा के परिणाम वाले विकल्प पर जाना होगा.

इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी भरनी होगी. जानकारी भरते ही परिणाम सामने आ जाएगा. छात्र अपने परिणाम को देख सकते हैं, उसे सुरक्षित रख सकते हैं और जरूरत हो तो उसकी प्रति भी निकाल सकते हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि उन्हें परिणाम से जुड़ी हर नई जानकारी समय पर मिल सके.

ये भी पढ़ें- सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें महानगरों में आज प्रति 10 ग्राम सोने के ताजा दाम