EPFO Update: कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत वाली खबर सामने आ रही है. जल्द ही पीएफ (Provident Fund) का पैसा निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो सकता है. नई योजना के तहत कर्मचारी अपना पीएफ पैसा सीधे एटीएम से निकाल सकेंगे, ठीक वैसे ही जैसे बैंक अकाउंट से कैश निकालते हैं.
सरकार एक ऐसा सिस्टम तैयार कर रही है, जिससे पीएफ का पैसा निकालने के लिए अब लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा. अभी तक लोगों को पीएफ निकालने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है या कई बार दफ्तरों के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं. लेकिन नई सुविधा लागू होने के बाद यह काम बहुत आसान हो जाएगा. एटीएम मशीन से सीधे पैसा निकालना संभव होगा, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी.
तेजी से चल रहा काम
सूत्रों के मुताबिक, इस नई सुविधा पर तेजी से काम चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना की शुरुआत जल्द कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस सिस्टम से जुड़ी लगभग सभी तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. एटीएम मशीनों पर इसका ट्रायल (ड्राय रन और फाइनल रन) भी किया जा चुका है. अधिकारियों का कहना है कि सिस्टम को सुरक्षित और आसान बनाने की कोशिश की गई है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.
EPFO 3.0 से होगा बदलाव
यह नई सुविधा Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) के अपग्रेड वर्जन यानी EPFO 3.0 के तहत लाई जा रही है. इसके जरिए पीएफ खातों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा. इसका मतलब यह है कि आपका पीएफ अकाउंट भी लगभग बैंक अकाउंट की तरह काम करेगा. आप एटीएम के अलावा UPI जैसे डिजिटल तरीकों से भी पैसे निकाल सकेंगे.
मिलेगा खास कार्ड
इस सुविधा के लिए खास तरह के कार्ड भी जारी किए जा सकते हैं. ये कार्ड सीधे आपके पीएफ अकाउंट से जुड़े होंगे. इससे पैसे निकालना और भी आसान हो जाएगा और पूरी प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी बनेगी. साथ ही, पैसे मिलने में होने वाली देरी भी कम हो सकती है.
अभी कैसे निकालते हैं पीएफ?
फिलहाल पीएफ निकालने का सबसे आसान तरीका ऑनलाइन है. इसके लिए आपको अपने UAN (Universal Account Number) से EPFO के पोर्टल पर लॉगिन करना होता है. इसके बाद “Online Services” में जाकर क्लेम ऑप्शन चुनना पड़ता है. यहां अलग-अलग जरूरत के हिसाब से फॉर्म भरना होता है:
यह प्रक्रिया डिजिटल तो है, लेकिन कई लोगों को अभी भी इसमें समय और समझ की जरूरत पड़ती है.
क्या होगा फायदा?
नई एटीएम सुविधा लागू होने के बाद:
कुल मिलाकर, यह बदलाव करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि यह सुविधा कब तक पूरी तरह लागू होती है और लोगों को इसका फायदा कब से मिलने लगता है.
ये भी पढ़ें- बड़ा तूफान आने वाला है... ट्रंप के इस पोस्ट ने दुनिया में बढ़ाई हलचल, क्या ईरान पर फिर हमला करेगा अमेरिका?