रणवीर सिंह ने ऐसी क्या गलती की? मांगनी पड़ गई हाथ जोड़कर माफी; सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. जहां उनकी फिल्म धुरंधर को लेकर जोरदार चर्चा है, वहीं एक अलग वजह से वह सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के मंच पर उन्होंने कांतारा फिल्म के प्रतिष्ठित ‘चामुंडा देवी’ एक्ट की नकल उतारी.

Ranveer singh got trolled for mimicking kantara fame actor apologies
Image Source: Social Media

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. जहां उनकी फिल्म धुरंधर को लेकर जोरदार चर्चा है, वहीं एक अलग वजह से वह सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के मंच पर उन्होंने कांतारा फिल्म के प्रतिष्ठित ‘चामुंडा देवी’ एक्ट की नकल उतारी, जिसके बाद उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा. विवाद इतना बढ़ गया कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग तक उठने लगी. बढ़ते दबाव को देखते हुए रणवीर को सार्वजनिक रूप से सफाई देनी पड़ी और उन्होंने दिल से माफी मांगी.

लगातार ट्रोल किए जाने और विवाद बढ़ने के बाद रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिये अपनी बात रखी. उन्होंने लिखा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि वह ऋषभ शेट्टी की शानदार परफॉर्मेंस की सराहना कर रहे थे. रणवीर के अनुसार, केवल एक अभिनेता ही समझ सकता है कि कांतारा में ऋषभ ने जिस तीव्रता और गहराई के साथ वह एक्ट किया, उसके लिए कितनी समर्पण और मेहनत की आवश्यकता होती है. रणवीर ने आगे कहा कि वह भारत की संस्कृति, परंपराओं और हर धर्म का सम्मान करते हैं. लेकिन यदि उनके किसी अभिनय भाव ने किसी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाई है, तो इसके लिए वह ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं.

विवाद की जड़: IFFI मंच पर किया गया एक्ट

IFFI के कार्यक्रम के दौरान रणवीर सिंह मंच पर आते ही उत्साह में कांतारा की ‘चामुंडा देवी’ का दैव्य एक्ट कॉपी करने लगे. उसी समय कांतारा के निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी भी मंच पर मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत रणवीर को ऐसा करने से रोका. उन्होंने उन्हें सावधान किया, क्योंकि यह एक्ट धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है. लेकिन रणवीर प्रदर्शन में इतने मग्न थे कि उन्होंने ऋषभ की बात को नजरअंदाज कर दिया और मिमिक्री जारी रखी. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कई संगठनों ने इसे असम्मानजनक बताते हुए विरोध शुरू कर दिया.

कानूनी कार्रवाई की मांग क्यों उठी?

वीडियो सामने आने के बाद हिन्दू जनजागृति समिति ने रणवीर सिंह के खिलाफ संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज करने की मांग की. संगठन का कहना है कि ‘चामुंडा देवी’ कांतारा फिल्म में एक दैविक और श्रद्धेय रूप है, जिसका मजाक उड़ाना या उसकी मिमिक्री करना धार्मिक असंवेदनशीलता की श्रेणी में आता है. सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर काफी नाराजगी देखी गई. कई लोगों ने इसे संस्कृति और परंपरा का अपमान बताया और रणवीर को ‘लापरवाह’ तक कहा.

रणवीर सिंह का अगला कदम और आने वाली फिल्म

विवादों के बीच रणवीर अपनी फिल्म धुरंधर की रिलीज़ के लिए तैयार हैं, जो 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतरने वाली है. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और यह अपनी कहानी और स्टारकास्ट के कारण पहले से ही चर्चा में है.रणवीर फिलहाल अपने बयान और माफी के जरिए माहौल शांत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन विवाद का असर फिल्म के आसपास की चर्चा पर भी दिख रहा है.

यह भी पढ़ें: आपके लेवल पर जाने के लिए कितने पैसे का होना पड़ेगा? जब बिग-बॉस हाउस में फरहाना से पूछे गए तीखे सवाल