शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, एक्सटेंशन पर तैनात 243 अधिकारियों की सेवा समाप्त; जारी की गई लिस्ट

West Bengal News: पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने अलग-अलग विभागों में एक्सटेंशन पर काम कर रहे कई कर्मचारियों को हटाने का आदेश जारी किया था.

Big action by Shubhendu government service of 243 officers posted on extension terminated
Image Source: Social Media

West Bengal News: पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने अलग-अलग विभागों में एक्सटेंशन पर काम कर रहे कई कर्मचारियों को हटाने का आदेश जारी किया था. अब सरकार ने आधिकारिक सूची जारी करते हुए इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं.

240 से ज्यादा कर्मचारियों पर कार्रवाई

सरकार की जारी लिस्ट के अनुसार अलग-अलग विभागों में काम कर रहे 240 से ज्यादा कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया गया है. यह फैसला उन कर्मचारियों पर लागू किया गया है जो लंबे समय से एक्सटेंशन पर काम कर रहे थे.

न्याय विभाग में भी नए नियम लागू

इसके साथ ही न्याय विभाग (ज्यूडिशियल डिपार्टमेंट) में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी नए निर्देश जारी किए गए हैं. सरकार की ओर से सभी कर्मचारियों को समय पर ऑफिस आने और जाने के नियम सख्ती से पालन करने को कहा गया है.

नए आदेश के मुताबिक कर्मचारियों को सुबह 10:15 बजे तक ऑफिस पहुंचना होगा और शाम 5:15 बजे से पहले ऑफिस नहीं छोड़ना होगा.

प्रशासनिक व्यवस्था को सुधारने की कोशिश

सरकार का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर और अनुशासित बनाना है. समय की पाबंदी और कार्य प्रणाली में सुधार के लिए यह कदम उठाया गया है.

ये भी पढ़ें- सुवेंदु सरकार के इस फैसले से बांग्लादेश में बढ़ी हलचल, बॉर्डर गार्ड को किया हाई अलर्ट, जानें मामला