Khesari Lal Yadav And Anjana Singh Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री के दो बड़े नाम खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस अंजना सिंह इन दिनों चर्चा में हैं. दोनों के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब अंजना सिंह ने एक पॉडकास्ट में खेसारी के पुराने बयान पर अपनी राय रखी. इसके बाद खेसारी के कुछ समर्थकों ने अंजना को ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर काफी बढ़ गया.
कास्टिंग काउच पर खेसारी ने दिया था बयान
कुछ समय पहले खेसारी लाल यादव ने एक इंटरव्यू में भोजपुरी सिनेमा में कास्टिंग काउच के मुद्दे पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि अगर किसी भी एक्ट्रेस से पूछा जाए तो वह कहेगी कि भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसी चीजें होती हैं, लेकिन उन्होंने कभी किसी तरह का समझौता नहीं किया और अपनी मेहनत व टैलेंट के दम पर आगे बढ़े हैं. खेसारी ने यह भी कहा था कि अगर इंडस्ट्री में इतनी गंदगी है तो फिर लोग यहां काम क्यों कर रहे हैं. उनके इस बयान पर उस समय भी काफी चर्चा हुई थी.
पॉडकास्ट में अंजना सिंह ने क्या कहा?
3 जुलाई को सामने आए एक पॉडकास्ट में अंजना सिंह से खेसारी के इसी बयान को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर अंजना ने कहा कि खेसारी कई बार अपनी बात सही तरीके से कहना चाहते हैं, लेकिन उनके शब्दों की वजह से बात का मतलब अलग निकल जाता है. अंजना ने कहा कि खेसारी की सोच शायद गलत नहीं होती, लेकिन जिस तरह से बात सामने आती है, वह लोगों को अलग लग सकती है.
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव व उनकी टीम और भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह के बीच अब विवाद इस स्तर पर बढ़ गया हैं। pic.twitter.com/vdWjOOc8BL
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) July 8, 2026
ट्रोलिंग का लगाया आरोप
अंजना सिंह का आरोप है कि पॉडकास्ट के बाद खेसारी लाल यादव के कुछ समर्थकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया. उन्होंने कहा कि उन्हें गालियां दी गईं और उनके खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी गईं. अंजना ने यह भी दावा किया कि कुछ लोगों ने उनकी बेटी को लेकर भी गलत टिप्पणियां कीं. इसके बाद अंजना लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ट्रोलर्स को जवाब दे रही हैं.
खेसारी की टीम के सदस्य पर लगाया आरोप
अंजना सिंह ने एक लाइव वीडियो में खेसारी की टीम से जुड़े अखिलेश कश्यप पर भी आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि उन्हें धमकी दी गई. लाइव के दौरान अंजना ने चप्पल दिखाते हुए गुस्से में बयान भी दिया.
खेसारी लाल यादव ने भी रखा अपना पक्ष
विवाद बढ़ने के बाद खेसारी लाल यादव भी इंस्टाग्राम लाइव पर आए. हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर अंजना सिंह का नाम नहीं लिया, लेकिन अपने समर्थकों का धन्यवाद किया और उनका साथ देने के लिए आभार जताया.
दोनों तरफ से बढ़ी बयानबाजी
विवाद के दौरान अंजना सिंह ने खेसारी और उनके समर्थकों पर कई सवाल उठाए और उन्हें शिक्षा की जरूरत बताई. वहीं, खेसारी के समर्थक भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के खिलाफ अपनी बात रख रहे हैं. फिलहाल भोजपुरी इंडस्ट्री के ये दोनों सितारे इस विवाद को लेकर आमने-सामने नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस के बीच बहस जारी है.
ये भी पढ़ें- देशभर में बारिश ने मचाया तांडव! दिल्ली-महाराष्ट्र में इमारतें गिरीं, उत्तराखंड से गुजरात तक मचा हाहाकार