Bengal Election 2026 : कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन, TMC की पूर्व सांसद नुसरत जहां को तलब किया

Bengal Election ED action summoned former TMC MP Nusrat Jahan

TMC की पूर्व सांसद नुसरत जहाँ को राशन घोटाला मामले में तलब किया गया है. उन्हें 22 अप्रैल को कोलकाता में ED ऑफिस में पेश होने के लिए कहा गया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले पेश होने को कहा गया है.  

उन्हें एजेंसी के सॉल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्पलेक्स ऑफिस में पेश होने को कहा गया है. हालांकि बसीरहाट से पूर्व सांसद ने इस मामले में किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है.