Benefits Of Steam Inhalation For Cough: बदलते मौसम के साथ सर्दी, नाक बंद और जुकाम बेहद आम समस्याएं होती हैं. सर्दियों में इनका प्रभाव और भी बढ़ जाता है. ऐसे में अधिकतर लोग दवाओं का सेवन ना कर प्राकृतिक तरीकों से ठीक होने का उपाय खोजते हैं. नाक बंद होने की समस्या का एक सबसे प्रचलित घरेलू नुस्खा है भाप लेना. भाप लेने से बंद नाक खोलने में, सर्दी-ज़ुकाम और साइनस इन्फेक्शन से राहत मिलती है. इसे स्टीम थेरेपी (Steam Therapy) भी कहते हैं जिसमें गरम पानी की भाप को इन्हेल (Inhale) किया जाता है.
कई रिसर्च में देखा और समझा गया है कि गर्म नम हवा नाक रंध्रों (Stomata), गले (Throat) और फेफड़ों (Lungs) में बलगम को हल्का करके राहत पहुंचाती है. इससे नाक रंध्रों में जमे हुए और सूजे हुए बॉडी वेसेल्स (Body Vessels) को राहत मिलती है. हालांकि इससे फ़्लू या ज़ुकाम (Flu and cold) से निजात तो नहीं मिल सकती, लेकिन यह आपकी शरीर को इनसे राहत में मदद जरूर करते है.
1. नमक के पानी से भाप - खांसी में आप गर्म पानी या इनहेलर में सेंधा नमक डालकर भाप ले सकते हैं, यह खांसी की समस्या में बहुत प्रभावी है.
2. विक्स डालकर - यह हल्की सर्दी और खांसी में आराम प्रदान करने में बहुत प्रभावी है, खासकर रात के समय क्योंकि रात में सोते समय नाक बंद हो जाता है और गले में दर्द भी होता है.
3. पुदीना का तेल डालकर- पुदीना का तेल भी संक्रमण से लड़ने में बहुत प्रभावी है. यह आपके नाक से लेकर गले तक बैक्टीरिया को साफ करने, गले को आराम प्रदान करने और खांसी से छुटकारा दिलाने में बहुत प्रभावी है.
* यह भारी आवाज की समस्या भी दूर करता है.
* गले में खराश और सूखेपन की समस्या दूर होती है, साथ ही गले को शांत करता है.
* गले और छाती में जमा बलगम को ढीला करने और बाहर निकालने में मदद मिलती है.
* रात में भाप लेकर सोने से नींद अच्छी आती है, और नींद के दौरान खांसी में आराम भी मिलता है.