Benefits of coriander: धनिया में बहुत से औषधीय गुण छिपे हैं. मेडिकल स्टडीज का दावा है कि धनिया सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. धनिया का इस्तेमाल भारतीय खाने में आम तौर पर किया जाता है. इसका इस्तेमाल लगभग हर सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. इतना ही नहीं, इसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और कई दूसरे मसाले डालकर आप स्वादिष्ट चटनी बना सकते हैं. यही वजह है कि इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है.
हरे धनिये का इस्तेमाल लोग हर तरह की सब्जी के साथ-साथ नॉनवेज डिशेज में भी करते हैं. ये हरे पत्ते लगभग हर डिश की जान होते हैं. इसका स्वाद और खुशबू हर किसी का मूड फ्रेश कर देती है. हरा धनिया खाने का स्वाद और ताजगी बढ़ाने के साथ ही कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी देता है. अब आइए जानते हैं डाइट में हरा धनिया शामिल करने के फायदे.
यह भी पढ़े: अखिलेश के राज में हुआ घोटाला, हम उनकी पाई-पाई वापस करने वाले हैं, UP में अमित शाह ने सपा पर साधा निशाना
ये हैं धनिया के फायदे
अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो अपनी डाइट में हरा धनिया जरूर शामिल करें.
ड्राई स्किन, एक्जिमा जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है
धनिया एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसकी मदद से आप गर्मियों में अपने शरीर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स कर सकते हैं.
ब्लड प्यूरीफिकेशन में मदद करता है
जोड़ों के दर्द और सूजन से भी राहत दिलाता है
दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है
मूत्र संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है.
आप धनिये से कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते हैं.. जानिए इनके बारे में..
धनिया लहसुन की चटनी
एक कटोरी में हरा धनिया, पर्याप्त इमली, मिर्च, लहसुन और स्वादानुसार नमक डालकर बारीक पीस लें. इस स्वादिष्ट चटनी को आप पराठे, रोटी या सैंडविच के साथ भी खा सकते हैं.
धनिया-पुदीना की चटनी
इस चटनी को बनाने के लिए धनिया और पुदीने की पत्तियों को अच्छे से साफ कर लें और फिर उसमें इमली, लहसुन और हरी मिर्च डालकर अच्छे से पीस लें. इस तरह आप घर पर ही बाजार जैसी स्वादिष्ट हरी चटनी बना सकते हैं.
हरे धनिए और नींबू से फ्राइड राइस
आप रेगुलर फ्राइड राइस की जगह हरे धनिए और नींबू का इस्तेमाल करके तीखा फ्राइड राइस बना सकते हैं. इसके लिए आप एक पैन में घी लेकर उसमें छोले, टमाटर, धनिया, नींबू का रस और स्वादानुसार नमक डालकर कम समय में स्वादिष्ट और तीखा फ्राइड राइस बना सकते हैं.
Disclaimer
ये स्टोरी सामान्य जानकारी पर आधारित है. किसी भी नुस्खे के सटीक परिणाम के लिए इसके उपयोग के पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. Bharat24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़े: दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर LG का आदेश, मजदूरों के लिए 12 से 3 बजे तक छुट्टी देने का लिया फैसला