अखिलेश के राज में हुआ घोटाला, हम उनकी पाई-पाई वापस करने वाले हैं, UP में अमित शाह ने सपा पर साधा निशाना

Lok Sabha Elections 2024: गृह मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस झूठ बोलने में काफी माहिर हैं. यह लोग इस समय सहारा के रिफंड का मुद्दा उठा रहे हैं. लेकिन जब सहारा का घोटाला हुआ था तब किसका राज था?

अखिलेश के राज में हुआ घोटाला, हम उनकी पाई-पाई वापस करने वाले हैं, UP में अमित शाह ने सपा पर साधा निशाना
गृह मंत्री अमित शाह ने साधा निशाना- फोटोः बीजेपी

Lok Sabha Elections 2024

लोकसभा चुनाव 2024 अंतिम चरण के चुनाव को लेकर बीजेपी जीतोड़ महनत कर रही है. वहीं इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं. यूपी में गृह मंत्री अमित शाह ने महाराजगंज में जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर निशाना साधा है.

सपा कांग्रेस झूठ बोलने में माहिर

रैली को संबोधित करने के दौरान गृह मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस झूठ बोलने में काफी माहिर हैं. यह लोग इस समय सहारा के रिफंड का मुद्दा उठा रहे हैं. लेकिन जब सहारा का घोटाला हुआ था तब किसका राज था? अमित शाह ने कहा कि अखिलेश आपकी सरकार में घोटाला हुआ था. लेकिन मोदी जी इसे रिफंड करने की शुरुआत कर रहे है. मैं आज यहां कह रहा हूं कि सहारा में जिन लोगों का पैसा फंसा है, हम उनकी पाई-पाई वापस करने वाले हैं.

पाकिस्तान के पास एटम बम

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर वार करते हुए कहा कि यह लोग हमें डराते हैं कि पीओके मत मांगो, क्योंकी पाकिस्तान के पास एटम बम हैं. सभा में शाह ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान का जिक्र करते हुए पार्टी पर निशाना साधा है. अपनी बात रखते हुए शाह आगे बोले कि अरे राहुल बाबा हम भाजपा वाले हैं, हम एटम बम से नहीं डरते हैं. पीओके हमारा है, रहेगा और हम उसे लेकर ही रहेंगे.

दोनो शहजादे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

अपनी पार्टी बीजेपी की जीत का दावा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि 4 जून के दिन दोनों शहजादे प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहेंगे की ईवीएम खराब थी. इसलिए इस चुनाव हमारी हार हुई है. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने यह तय कर लिया है कि अपनी हार का सारा ठीकरा EVM पर ही फोड़ना है.

मोदी जी जीत रहे हैं

बीजेपी लगातार अपनी जीत का दावा करते हुए आंकड़ा जाहिर करते हुए नजर आ रही है. इस रैली में गृह मंत्री ने कहा कि अब तक पांच चरण के चुनान पूर्ण हो चुके हैं.  इस पांच चरण में 310 का आंकड़ा मोदजी  पार कर चुके हैं. जनता से अपील करते हुए कहा कि सांतवे चरण में आप लोगों को यह आंकड़ा 400 पार पहुंचाना है.

यह भी पढ़े: दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर LG का आदेश, मजदूरों के लिए 12 से 3 बजे तक छुट्टी देने का लिया फैसला