‘धुरंधर 2’ से पहले ‘धुरंधर 3’ की चर्चा तेज, मेकर्स ने बना लिया अगला प्लान!

Dhurandhar 2: फिल्म निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी समय से उत्साह देखा जा रहा है. फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन इससे जुड़ी कई नई जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं.

Before Dhurandhar 2 discussion about Dhurandhar 3 intensified makers have made the next plan
Image Source: Social Media

Dhurandhar 2: फिल्म निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी समय से उत्साह देखा जा रहा है. फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन इससे जुड़ी कई नई जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है. जब पहला भाग धुरंधर  रिलीज हुआ था, उसी समय संकेत मिल गए थे कि मेकर्स आगे इसका अगला भाग भी ला सकते हैं. अब दूसरे पार्ट की रिलीज से पहले ही तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

तीसरे पार्ट को लेकर क्या है अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को रिलीज से पहले ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में स्टूडियो इस फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाते हुए पूरे यूनिवर्स को बड़ा करना चाहता है.

बताया जा रहा है कि स्टूडियो की इच्छा है कि निर्देशक आदित्य धर तीसरे पार्ट पर भी काम करें. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस कहानी में कई और हिस्से बनाए जाने की संभावना है, इसलिए ‘धुरंधर 3’ बनने से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता.

तीसरे पार्ट के लिए पहले से है आइडिया

जानकारी के मुताबिक आदित्य धर के पास तीसरे पार्ट के लिए एक शुरुआती आइडिया भी मौजूद है. हालांकि उन्होंने अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा या कमिटमेंट नहीं किया है.

पोस्ट-क्रेडिट टीजर की भी चर्चा

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि स्टूडियो दर्शकों की उत्सुकता बनाए रखने के लिए फिल्म के अंत में एक पोस्ट-क्रेडिट टीजर शामिल करना चाहता है. इससे फैंस को तीसरे पार्ट की संभावित कहानी की झलक मिल सकती है.

फ्रेंचाइजी फिल्मों में कम दिलचस्पी

दिलचस्प बात यह है कि आदित्य धर आम तौर पर फिल्म फ्रेंचाइजी बनाने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रखते. उन्हें एक ही कहानी के कई भाग बनाने का विचार ज्यादा पसंद नहीं है. इसके बावजूद वे नए और अलग प्रोजेक्ट्स पर काम करने में रुचि रखते हैं.

फिलहाल दर्शकों की नजरें ‘धुरंधर 2’ की रिलीज पर टिकी हुई हैं. अगर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो आने वाले समय में तीसरे पार्ट की संभावना और मजबूत हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Assembly Election 2026 Dates: बंगाल में ममता का किला टूटेगा? मोदी-शाह की रणनीति से बढ़ी सियासी हलचल!