BB19 Weekend Ka Vaar: सलमान खान का गुस्सा फूटा, तान्या, नीलम और फरहाना की लगी क्लास

Bigg Boss 19 Latest News: 'बिग बॉस 19' का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और जैसे-जैसे फिनाले नज़दीक आ रहा है, घर के अंदर ड्रामा, झगड़े और एक्सपोज़र सबकुछ अपने पीक पर है.

BB19 Weekend Ka Vaar Salman Khan gets angry Tanya Neelam and Farhana start class
Image Source: Social Media

Bigg Boss 19 Latest News: 'बिग बॉस 19' का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और जैसे-जैसे फिनाले नज़दीक आ रहा है, घर के अंदर ड्रामा, झगड़े और एक्सपोज़र सबकुछ अपने पीक पर है. सलमान खान के साथ ‘वीकेंड का वार’ में इस बार माहौल तब गरमा गया जब उन्होंने एक-एक कर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई, खासतौर पर तान्या मित्तल, नीलम गिरी और फरहाना भट्ट की.

सलमान ने बिना किसी लाग-लपेट के इन तीनों को जमकर फटकार लगाई, किसी को ‘डबल कैरेक्टर’ कहा, किसी को ‘इस्तेमाल करने वाला दोस्त’ बताया तो किसी की जुबान पर सवाल खड़े कर दिए.

नीलम गिरी पर सलमान का तगड़ा वार

सलमान खान ने सबसे पहले नीलम गिरी को निशाने पर लिया. उन्होंने नीलम की ‘चुगलीबाज़ी’ और ‘आग लगाने’ वाली हरकतों पर सख्त नाराजगी जताई. सलमान ने साफ कहा कि नीलम दो चेहरों के साथ खेल रही हैं, सामने से मासूम बनना और पीछे से गेम बिगाड़ना, ये डबल स्टैंडर्ड अब दर्शक देख चुके हैं.

तान्या मित्तल पर फूटा सलमान का गुस्सा

इसके बाद बारी आई तान्या मित्तल की, जिन पर सलमान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. सलमान ने उनसे पूछा, “अगर आपने अशनूर कौर से बॉडी शेमिंग के लिए माफी नहीं मांगी, तो फिर अभिषेक बजाज से सॉरी क्यों कहा?” तान्या की ‘हाईजीन’ पर की गई कमेंट और अमाल मलिक के लिए कही बात पर भी सलमान ने कड़ी फटकार लगाई.

दरअसल, तान्या ने कहा था, “अमाल के लिए यही सजा है कि मैं अब उसकी दोस्त नहीं हूं.” इस पर अमाल ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया, “बहुत अच्छा हुआ, मुझे दोस्त मत बनाओ, भैया भी मत बोलो, नॉमिनेट कर दो.” सलमान ने कहा, “तान्या, ये रियलिटी शो है, रिलेशनशिप ड्रामा नहीं.”

फरहाना भट्ट की भाषा पर उठे सवाल

वीकेंड का वार में जब सलमान ने फरहाना भट्ट की “अपशब्द कोश” खोली, तो सबके होश उड़ गए. फरहाना के संवाद जैसे, “गंदी नाली का कीड़ा”, “बी-ग्रेड लोग”, “तेरी परवरिश घटिया है”, सुनकर सलमान ने सख्त लहजे में कहा कि ऐसी भाषा किसी भी मंच पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती. सलमान ने पूछा, “फरहाना, जब आपने गौरव से कहा ‘आप औरत हो आपका कोई पॉइंट ऑफ व्यू नहीं है’, तो आप किसकी बेइज्जती कर रही थीं, उनकी या औरतों की?”

फरहाना और तान्या के एटीट्यूड पर भी भड़के सलमान

प्रणित मोरे की शो में वापसी के बाद फरहाना और तान्या ने उनसे हालचाल तक नहीं पूछा, इस पर भी सलमान भड़क गए. उन्होंने कहा, “नोटबुक की एक फिल्म की और अब एटीट्यूड आसमान पर है! किसी को भी गौरव खन्ना से बद्तमीज़ी करने की इजाज़त नहीं है, वो टीवी के बड़े स्टार हैं.”

सारे घरवालों को दिखाई हकीकत की झलक

सलमान ने आख़िर में सभी कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाया, “फरहाना का गेम बद्तमीज़ी का है, तान्या हमेशा खुद को पीड़ित दिखाती हैं, और नीलम आग लगाकर चुपचाप तमाशा देखती हैं. अब सिर्फ चार हफ्ते बचे हैं, जो करना है करो, लेकिन याद रखो, दर्शक सब देख रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जन्मदिन की दी बधाई