पहले धड़ से अलग कर दी गर्दन, फिर घर ले गया कटा हुआ सिर... बाराबंकी में दिल दहलाने वाली वारदात

Barabanki Crime News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है. एक छोटी सी कहासुनी ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि इंसानियत भी शर्मसार हो गई.

Barabanki Tikaitnagar murder case Man Takes Head to His House
Image Source: Freepik

Barabanki Crime News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है. एक छोटी सी कहासुनी ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि इंसानियत भी शर्मसार हो गई. घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसवाल गांव के पास हुई. बताया जा रहा है कि बबलू और स्थानीय युवक शंकर के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद शुरू हुआ था. लेकिन देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि शंकर ने अपना आपा खो दिया. गुस्से में आकर उसने फरसे से हमला कर दिया और सरेआम बबलू की गर्दन धड़ से अलग कर दी.

घर ले गया कटा हुआ सिर

इस जघन्य हत्या के बाद जो हुआ, उसने पूरे मामले को और भी ज्यादा सनसनीखेज बना दिया. आमतौर पर अपराधी वारदात के बाद भागने की कोशिश करता है, लेकिन यहां आरोपी ने कुछ और ही किया. वह बबलू का कटा हुआ सिर उठाकर अपने घर चला गया. इतना ही नहीं, वह घर में ऐसे सामान्य व्यवहार कर रहा था मानो कुछ हुआ ही न हो. वह आराम से खाना बना रहा था और पास ही मृतक का सिर रखा हुआ था. यह दृश्य पुलिस के लिए भी किसी डरावने सपने से कम नहीं था.

मृतक की पहचान पारा बेहटा गांव निवासी बबलू के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का सहारा था. वह रोज की तरह मेहनत-मजदूरी के लिए निकला था और बर्फ बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. परिवार में उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ चुका है. 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर इलाके की घेराबंदी की गई. जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए. पुलिस ने तत्काल आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल फरसा और मृतक का सिर बरामद कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: UP: अयोध्या के राजघाट में लगी भीषण आग, महायज्ञ के पूर्णाहुति के बाद घटी घटना; कई लोग झुलसे