वर्ल्ड वॉर 3, भूकंप और... 2026 को लेकर बाबा वेंगा की वो भयानक भविष्यवाणियां, जिनसे खौफ में है पूरी दुनिया

Baba Vanga Predictions for 2026: दुनिया के सबसे प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में से एक, बाबा वेंगा, जिनकी भविष्यवाणियाँ कई बार सच साबित हुईं, आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

Baba Vanga Predictions for 2026 world war 3 earthquake
Image Source: Social Media

Baba Vanga Predictions for 2026: दुनिया के सबसे प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में से एक, बाबा वेंगा, जिनकी भविष्यवाणियाँ कई बार सच साबित हुईं, आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं. बुल्गारिया की इस नेत्रहीन महिला ने अपनी अद्भुत भविष्यवाणियों से पूरी दुनिया को चौंका दिया. बाबा वेंगा का नाम न केवल बाल्कन क्षेत्र में, बल्कि पूरी दुनिया में नास्त्रेदमस के बराबर माना जाता है. उनकी भविष्यवाणियाँ कभी बहुत आशावादी होती थीं, तो कभी डराने वाली भी. आज हम आपको बाबा वेंगा द्वारा 2026 के लिए की गई कुछ प्रमुख भविष्यवाणियों के बारे में बताएंगे, जो न केवल रहस्यमयी हैं, बल्कि डर भी पैदा कर सकती हैं.

बाबा वेंगा का जन्म और जीवन

बाबा वेंगा का जन्म 1911 में बुल्गारिया में हुआ था और 1996 में उनका निधन हुआ. मात्र 12 साल की उम्र में आंखों की रोशनी खोने के बाद भी उन्होंने अपनी दिव्य शक्ति से दुनिया के भविष्य को देखना जारी रखा. उनकी कई भविष्यवाणियाँ सही साबित हुईं, जिनमें सोवियत संघ का विघटन और 9/11 हमले जैसी घटनाएँ शामिल हैं. बाबा वेंगा की भविष्यवाणियाँ आज भी लोगों के बीच एक रहस्य बनी हुई हैं और उनके बारे में चर्चाएं चलती रहती हैं.

2026 के लिए बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियाँ

बाबा वेंगा ने 2026 के लिए कई घातक और डरावनी भविष्यवाणियाँ की हैं. उनका कहना था कि आनेवाले वर्ष में दुनिया में भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और अन्य चरम प्राकृतिक घटनाएँ हो सकती हैं. इन घटनाओं से दुनिया के सात से आठ प्रतिशत हिस्से को प्रभावित किया जा सकता है, जिससे बड़ी तबाही मच सकती है. उनके अनुसार, ये प्राकृतिक आपदाएँ किसी विशेष क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि दुनियाभर में उनका असर होगा.

क्या 2026 में होगा तीसरा विश्व युद्ध?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, 2026 में वैश्विक संघर्ष बढ़ सकता है. खासकर रूस और अमेरिका के बीच तनाव, चीन और ताइवान के विवाद, और यूरोप-एशिया के बदलते रिश्तों को लेकर युद्ध की आशंका जताई गई है. बाबा वेंगा ने बताया था कि इस युद्ध का आगाज पूर्वी देशों से हो सकता है और धीरे-धीरे यह पूरी दुनिया में फैल जाएगा.

इसके बाद, दुनिया के पश्चिमी हिस्से पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है. बाबा वेंगा के मुताबिक, इस संघर्ष के चलते पूरी दुनिया की शक्ति संतुलन में भारी उलटफेर हो सकता है. युद्ध से न केवल आर्थिक और सामरिक नुकसान होगा, बल्कि मानव जीवन को भी व्यापक खतरा हो सकता है.

क्या रूस का कोई नेता बन सकता है विश्व का शासक?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, इस युद्ध के परिणामस्वरूप रूस से कोई ऐसा शक्तिशाली और प्रसिद्ध नेता उभर सकता है, जिसे पूरे विश्व का "भगवान" माना जाएगा. ऐसा नेता वैश्विक राजनीति में अपने प्रभाव का विस्तार कर सकता है, जिससे दुनिया में एक नई शक्ति संरचना उत्पन्न हो सकती है. बाबा वेंगा के अनुसार, यह समय काफी तनावपूर्ण होगा और दुनिया के कई हिस्सों में उथल-पुथल मच सकती है.

ये भी पढ़ें: महज चंद महीनों में ही ट्रंप की पीस डील हुई फुस्स, एक मामले में तो निकले झूठे