Ayush Malik Conversion Case : उत्तर प्रदेश के शामली में आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन मामले ने नया मोड़ ले लिया है. इस्लाम धर्म अपनाने के बाद मोहम्मद अली नाम से पहचाने जाने वाले आयुष ने अब दोबारा सनातन धर्म अपनाने का दावा किया है. घर वापसी के बाद सामने आए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया था, लेकिन परिवार की परेशानियों को देखते हुए अब वापस हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया है.
वहीं, आयुष के पिता देवराज मलिक ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे का ब्रेनवॉश कर उसे परिवार से दूर करने और करोड़ों रुपये की संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश रची गई थी. आखिर इस पूरे मामले में क्या है नया मोड़, आयुष ने वीडियो में क्या कहा और परिवार ने कौन-कौन से आरोप लगाए? जानिए इस वीडियो में पूरी कहानी.
ये भी पढ़ें- EPFO 3.0: कब आएगा पीएफ ATM कार्ड और कब से चलेगी UPI सर्विस, कैसे निकालें पूरे पैसे? जानें सबकुछ