Ram Mandir: अयोध्या में लगाया गया भगवान राम की चरण पादुका का चिह्न, देखें VIDEO

Ayodhya Ram Mandir: ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा के पास टेंट सिटी में भगवान राम के चरण पादुका का चिन्ह लगाया गया. देखें वीडियो

अयोध्या, वीडियो डेस्क: अयोध्या के भव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है. फिर रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे.  ट्रस्ट की देखरेख में मंदिर का निर्माण कार्य निरंतर गति से चल रहा है.  जिसकी तैयारियों का सीएम योगी आदित्यनाथ भी खुद जायजा लेते रहते हैं. रामनगरी को भव्य बनाने के लिए रामायण काल के चिन्हों को लगाया गया. ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा के पास टेंट सिटी में भगवान राम के चरण पादुका का चिन्ह लगाया गया, जो भगवान राम और भरत के बीच के गहरे भाईचारे के संबंध को दर्शाता है.