Awarapan 2 Cast Fees: 'आवारापन 2' के लिए इमरान हाशमी ने वसूले करोड़ों, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस

Awarapan 2 Cast Fees: इमरान हाशमी एक बार फिर अपने चर्चित किरदार शिवम पंडित के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है.

awaarapan-2-star-cast-fees-imran-emraan-disha-shabana
Image Source: Social Media

Awarapan 2 Cast Fees: इमरान हाशमी एक बार फिर अपने चर्चित किरदार शिवम पंडित के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. साल 2007 में आई ‘आवारापन’ की इस अगली कड़ी में इमरान के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म की कहानी और कलाकारों के साथ-साथ अब इसकी स्टारकास्ट की फीस भी चर्चा में है.

इमरान हाशमी ने ली सबसे ज्यादा फीस

न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ के लिए सबसे ज्यादा रकम इमरान हाशमी को मिली है. अभिनेता ने फिल्म में शिवम पंडित का किरदार दोहराने के लिए करीब 10 से 12 करोड़ रुपये फीस ली है. खास बात यह है कि पहली ‘आवारापन’ के लिए इमरान को लगभग 1.2 करोड़ रुपये मिले थे. ऐसे में देखा जाए तो सीक्वल के लिए उनकी फीस पहले भाग के मुकाबले करीब दस गुना तक बढ़ गई है.

दिशा पाटनी की फीस भी करोड़ों में

फिल्म में दिशा पाटनी पहली बार इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी. वह जारा के किरदार में दिखाई देंगी और उनकी जोड़ी को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है. रिपोर्ट के अनुसार, दिशा ने ‘आवारापन 2’ में काम करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये फीस ली है. फिल्म में उनकी भूमिका कहानी के लिहाज से काफी अहम बताई जा रही है, जिससे इमरान के साथ उनकी नई जोड़ी को लेकर भी चर्चा तेज है.

शबाना आजमी की फीस पर सस्पेंस

दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी ‘आवारापन 2’ में एक अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं. वह नफीसा नाम की दमदार खलनायिका की भूमिका निभा रही हैं. रिपोर्ट्स में उनकी फीस 2 से 5 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है, हालांकि उनकी वास्तविक फीस को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. खास बात यह है कि अपने पांच दशक से ज्यादा लंबे अभिनय करियर में शबाना पहली बार किसी फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभाती दिखाई देंगी.

14 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

‘आवारापन 2’ को लेकर मेकर्स के साथ-साथ दर्शकों की उम्मीदें भी काफी बढ़ी हुई हैं. फिल्म में इमरान हाशमी शिवम पंडित, दिशा पाटनी जारा और शबाना आजमी नफीसा के किरदार में नजर आएंगी. ट्रेलर को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स के बीच अब निगाहें इसकी बॉक्स ऑफिस शुरुआत पर टिकी हैं. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसी दिन सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से इसका मुकाबला भी देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: OTT पर साउथ का धमाका! ‘कट्टालान’ से ‘मिस्टर वर्क फ्रॉम होम’ तक... 7 नई फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज