अवनीत कौर के डांस स्टेप्स देख भड़के यूजर्स, इमरान हाशमी के साथ उम्र के अंतर पर भी चर्चा

Gunmaster G9 Song Controversy: इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर जी9' रिलीज के बाद से चर्चा में है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. इसी बीच फिल्म का एक आइटम सॉन्ग सोशल मीडिया पर विवादों में आ गया है. इस गाने में 25 साल की अवनीत कौर नजर आ रही हैं. उनके डांस स्टेप्स और गाने की कोरियोग्राफी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

avneet-kaur-gunmaster-g9-song-controversy-dance-steps
Image Source: Social Media

Gunmaster G9 Song Controversy: इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर जी9' रिलीज के बाद से चर्चा में है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. इसी बीच फिल्म का एक आइटम सॉन्ग सोशल मीडिया पर विवादों में आ गया है. इस गाने में 25 साल की अवनीत कौर नजर आ रही हैं. उनके डांस स्टेप्स और गाने की कोरियोग्राफी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं. कुछ यूजर्स ने अवनीत को ट्रोल भी किया है, तो कई लोगों ने उनके समर्थन में आवाज उठाई है.

अवनीत कौर के डांस स्टेप्स पर क्यों मचा बवाल?

दरअसल, फिल्म 'गनमास्टर जी9' के गाने 'दिल के थिएटर में 200 करोड़ मारूंगी पिया' में अवनीत कौर के डांस को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स को गाने की कोरियोग्राफी पसंद नहीं आई. उनका कहना है कि ऐसे आइटम नंबर के जरिए एक्ट्रेसेस को सिर्फ दिखावे की चीज बनाकर पेश किया जाता है.

कुछ लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि अवनीत को इस तरह के आइटम नंबर करने की जरूरत ही क्या थी. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अवनीत अभी 25 साल की हैं और उनसे इस तरह के डांस स्टेप्स क्यों करवाए जा रहे हैं. यूजर ने यह भी सवाल किया कि उन्हें बार-बार आइटम नंबर करने के लिए क्यों कहा जा रहा है.

पेड्डी और ईठा के बाद फिर उठे सवाल

एक दूसरे यूजर ने गाने की कोरियोग्राफी पर नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि आखिर यह कैसी कोरियोग्राफी है. यूजर ने यह भी कहा कि फिल्म 'पेड्डी' के गाने को लेकर जिस तरह लोगों ने विरोध जताया था, वैसी प्रतिक्रिया अब क्यों नहीं दिखाई दे रही है.

अवनीत के एक फैन ने भी इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की. उसने लिखा कि अवनीत जैसी टैलेंटेड एक्ट्रेस से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए इस तरह के काम करवाना दुखद है. फैन के मुताबिक, बॉलीवुड पहले काफी प्रोग्रेसिव हुआ करता था, लेकिन अब उसमें भी बदलाव देखने को मिल रहा है.

इमरान हाशमी और अवनीत की उम्र के अंतर पर भी चर्चा

गाने को लेकर कुछ यूजर्स ने इमरान हाशमी और अवनीत कौर के बीच उम्र के बड़े अंतर पर भी सवाल उठाए हैं. हालांकि, इस पूरे विवाद पर अभी तक अवनीत कौर की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. फिल्म के मेकर्स ने भी गाने की कोरियोग्राफी या सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना को लेकर कोई बयान नहीं दिया है.

 

क्या है पेड्डी के गाने से जुड़ा विवाद?

इससे पहले जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' के एक गाने को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस हुई थी. उस गाने में एक्ट्रेस के डांस और उन्हें पर्दे पर दिखाने के तरीके पर सवाल उठाए गए थे. कुछ यूजर्स का मानना था कि गाने में अभिनेत्री के अभिनय और टैलेंट के बजाय उनके लुक्स और डांस पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है. अब अवनीत कौर के आइटम नंबर को लेकर भी इसी तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही गनमास्टर जी9 की शुरुआत?

इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की फिल्म 'गनमास्टर जी9' को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 3.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई 4.35 करोड़ रुपये रही. इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन करीब 8 करोड़ रुपये पहुंचा. इमरान हाशमी की पिछली फिल्म 'आवारापन 2' के मुकाबले 'गनमास्टर जी9' का शुरुआती बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन निराशाजनक बताया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर रामायण का महा-रिकॉर्ड, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंची