बॉक्स ऑफिस पर रामायण का महा-रिकॉर्ड, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंची

Ramayana Box Office: डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. रिलीज के महज 24 दिनों में फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. 'दंगल' के बाद अब 'रामायण' भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.

ramayana-box-office-collection-becomes-indias-second-highest-grossing-film
Image Source: Internet

Ramayana Box Office: डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. रिलीज के महज 24 दिनों में फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. 'दंगल' के बाद अब 'रामायण' भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इसने 'धुरंधर 2', 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

खास बात यह है कि फिल्म ने चीन में रिलीज हुए बिना ही इतना बड़ा वर्ल्डवाइड कलेक्शन हासिल किया है. अब इसकी नजर आमिर खान की 'दंगल' के रिकॉर्ड पर है, जो दुनियाभर में करीब 2000 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पहले स्थान पर है.

24वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है रामायण का जलवा

'रामायण' ने रिलीज के 23वें दिन ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर लिया था. चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई की रफ्तार कुछ धीमी हुई और शुक्रवार को इसका कलेक्शन सिंगल डिजिट में पहुंच गया. हालांकि, चौथे शनिवार को फिल्म ने फिर से शानदार उछाल दर्ज किया और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली.

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 24वें दिन 14.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. हिंदी के साथ तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. वहीं, तेलुगु भाषा में इसका कलेक्शन 1 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार नहीं कर पाया.

24 दिनों में 1015 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

'रामायण' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन लगातार शानदार बना हुआ है. 24 दिनों के बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1015.20 करोड़ रुपये पहुंच गया है. चौथे शनिवार की कमाई ने फिल्म को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर मजबूती दी है.

वहीं, विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है. 24वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से करीब 7 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1814.55 करोड़ रुपये हो गया है और इसने 1800 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर ली है.

धुरंधर 2 को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंची रामायण

वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में 'रामायण' ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' को पीछे छोड़ दिया है. 'धुरंधर 2' का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 1813 करोड़ रुपये बताया गया था. अब 'रामायण' इससे आगे निकलकर भारतीय फिल्मों की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. इससे पहले 'धुरंधर 2' भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म मानी जा रही थी. लेकिन नितेश तिवारी की 'रामायण' ने 24 दिनों में ही उसकी कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया और बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया.

अब दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने पर नजर

'रामायण' के सामने अब सिर्फ नितेश तिवारी की ही 10 साल पुरानी फिल्म 'दंगल' का रिकॉर्ड बचा है. आमिर खान की इस फिल्म ने चीन में रिलीज के बाद दुनियाभर में करीब 2000 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. चीन की रिलीज ने 'दंगल' की कमाई को ऐतिहासिक स्तर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी.

वहीं, नमित मल्होत्रा की 'रामायण' अगले साल चीन, जापान, रूस और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में रिलीज होने की तैयारी में है. ऐसे में फिल्म की कमाई में आगे और बड़ा उछाल आने की उम्मीद है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'रामायण' विदेशी बाजारों में रिलीज के बाद 'दंगल' को पछाड़कर भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन पाती है या नहीं.

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी समेत कई सितारों से सजी रामायण

फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, शोभना और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म के पहले पार्ट की सफलता के बाद अब दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है.

दूसरे पार्ट में सनी देओल भी नजर आएंगे. फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2028 पर रिलीज होने की तैयारी में है. ऐसे में 'रामायण' की बॉक्स ऑफिस सफलता के साथ इसके अगले पार्ट को लेकर भी दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है.

यह भी पढ़ें: अमित शाह ने नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्' की टीम से की मुलाकात, दुनियाभर में मिली शानदार सफलता के लिए दी बधाई