Avatar 3 Box Office Collection Day 5: हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने 19 दिसंबर 2025 को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक दी. हालांकि, इस फिल्म के साथ भारत में पहले से ही कई बड़ी फिल्में चल रही थीं, फिर भी यह हॉलीवुड फिल्म शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ रिकॉर्ड तोड़ रही है. 5 दिनों में ही फिल्म ने पुराने हॉलीवुड फिल्मों के कलेक्शन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और 80 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है.
‘अवतार 3’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को भारत में इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जैसी भाषाओं में रिलीज किया गया. फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई इंग्लिश और हिंदी में की है. पहले ही 5 दिनों में फिल्म 80 करोड़ का कलेक्शन पार कर चुकी है, और अब 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के करीब पहुंच चुकी है.
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड-तोड़ कलेक्शन
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने अपने पहले दिन 19 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी. इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 22.5 करोड़ और तीसरे दिन 25.75 करोड़ रुपये की कमाई की. चौथे दिन भी यह फिल्म 9 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही. पांचवे दिन के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस प्रकार, फिल्म का कुल कलेक्शन अब 85.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.
फिल्म ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड
इस फिल्म ने महज 5 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई हॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 8’ (86.23 करोड़), ‘स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम’ (86.11 करोड़), ‘कैप्टन मार्वल’ (84.36 करोड़), ‘जुरासिक वर्ल्ड: फॉलन किंगडम’ (82.60 करोड़) और ‘द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ (82.07 करोड़) को पछाड़ दिया है. अब फिल्म का अगला लक्ष्य ‘जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ का 100.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन है.
100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही अवतार 3
अगर फिल्म इसी रफ्तार से कलेक्शन करती रही, तो वह जल्दी ही 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगी और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना सकती है. इस फिल्म के द्वारा दर्ज किए गए कलेक्शन से यह साफ हो गया है कि ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में धमाल मचाने वाली है.
ये भी पढ़ें: 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया भौकाल, 19वें दिन भी की धुंआधार कमाई, चौंका देगा अब तक का कलेक्शन