450 CC का इंजन से लेकर TFT डिस्प्ले तक... रॉयल एनफील्ड ने अपने सबसे पॉपुलर बाइक का अपडेटेड वर्जन किया लॉन्च

Royal Enfield Guerrilla 450: रॉयल एनफील्ड ने अपनी पॉपुलर बाइक Guerrilla 450 का नया अपडेट लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने इसका नया वेरिएंट Guerrilla 450 Apex भी बाजार में उतारा है.

Auto Royal Enfield launches updated version of its most popular bike Guerrilla 450
Image Source: Social Media

Royal Enfield Guerrilla 450: रॉयल एनफील्ड ने अपनी पॉपुलर बाइक Guerrilla 450 का नया अपडेट लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने इसका नया वेरिएंट Guerrilla 450 Apex भी बाजार में उतारा है. हालांकि इस बार बाइक के इंजन या परफॉर्मेंस में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन डिजाइन और राइडिंग एक्सपीरियंस में कुछ नए अपडेट जरूर देखने को मिलते हैं.

Apex वेरिएंट में सबसे बड़ा बदलाव इसकी राइडिंग पोजिशन में किया गया है. इसमें हैंडलबार को पहले से थोड़ा नीचे और आगे की तरफ सेट किया गया है. इसका मतलब है कि अब बाइक चलाते समय राइडर थोड़ा आगे झुककर बैठेगा, जिससे स्पोर्टी फील मिलेगा. इसके अलावा बाइक में नए टायर्स भी दिए गए हैं, जो सड़क पर बेहतर ग्रिप देने में मदद करेंगे. इस बाइक का सीधा मुकाबला Triumph Speed 400 से माना जा रहा है.

इंजन और परफॉर्मेंस

इस बाइक में वही 452cc का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो पहले भी मिलता था. यह इंजन 40 पीएस की पावर और 40 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जिसमें स्लिप और असिस्ट क्लच भी मिलता है. कुल मिलाकर, इंजन के मामले में बाइक पहले जैसी ही है और इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

बाइक में 43 एमएम का टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जिससे राइडिंग आरामदायक रहती है. ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक और डुअल चैनल ABS दिया गया है.

इसमें 4 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो गूगल मैप्स के जरिए नेविगेशन दिखाता है. इसके अलावा फोन कनेक्टिविटी, USB टाइप-C चार्जिंग और दो राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं. बाइक का वजन 185 किलो है और इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. हालांकि, अगर टैंक थोड़ा बड़ा होता तो लंबी दूरी के लिए और बेहतर रहता.

कीमत और वेरिएंट

इस बाइक की शुरुआती कीमत करीब 2.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 2.72 लाख रुपये तक जाती है. Apex वेरिएंट रेड, ब्लैक और ग्रीन कलर में उपलब्ध है. वहीं दूसरे वेरिएंट्स में ट्विलाइट ब्लू, शैडो ऐश, स्मोक सिल्वर और ब्रॉन्ज जैसे ऑप्शन मिलते हैं. टॉप वेरिएंट सिर्फ ब्रावा ब्लू कलर में आता है.

ये भी पढ़ें- भारत के आसमान में दुश्मन की हर चाल होगी नाकाम, रूस के साथ इस घातक हथियार को लेकर हुई डील