Atal Canteen: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर दिल्ली के तारापुर में ‘अटल कैंटीन’ का उद्घाटन किया गया. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस कैंटीन का शुभारंभ किया. इस पहल का उद्देश्य राजधानी में गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराना है. ‘अटल कैंटीन’ योजना का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक भोजन पहुंचाना है, जो आर्थिक तंगी के कारण दिन में दो वक्त का खाना भी आसानी से नहीं जुटा पाते. सरकार की इस पहल के जरिए जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है.
कैंटीन के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और उनके सार्वजनिक जीवन को याद किया. उन्होंने कहा कि अटल जी ने हमेशा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और अंतिम व्यक्ति की चिंता करने का संदेश दिया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने नेता प्रतिपक्ष से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की अपनी राजनीतिक यात्रा में हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. उनका मानना था कि विकास का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Maharashtra FDA का बड़ा एक्शन! Ajay Devgn और Shah Rukh Khan को नोटिस, Vimal Ad पर मचा बवाल!