फेस्टिव सीजन में नया लैपटॉप, गेमिंग डिवाइस या टैबलेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Asus ने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं. कंपनी के ये ऑफर Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान उपलब्ध होंगे. इस सेल में Vivobook, Vivobook S, Zenbook, TUF Gaming और ROG सीरीज के चुनिंदा डिवाइस पर भारी छूट दी जा रही है. कुछ मॉडल पर डिस्काउंट 50 फीसदी से भी ज्यादा है, जबकि नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प भी मिल सकते हैं.
Vivobook और Zenbook पर बड़ी बचत
Amazon की फेस्टिव सेल में Asus Vivobook 15 को Core 5 120U प्रोसेसर, 8GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ 66,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसकी MRP 1,59,990 रुपये है. वहीं Vivobook 16 में Core Ultra 5 325 प्रोसेसर और OLED डिस्प्ले दिया गया है. इस मॉडल की कीमत 94,990 रुपये रखी गई है, जबकि इसकी MRP 1,59,990 रुपये है. Zenbook A14 की कीमत 86,990 रुपये है, जिसमें Snapdragon X प्रोसेसर, 16GB RAM, 512GB स्टोरेज और OLED डिस्प्ले मिलता है.
गेमिंग लैपटॉप पर भी मिल रहा शानदार ऑफर
गेमर्स के लिए Asus की TUF Gaming और ROG सीरीज पर भी आकर्षक डील्स दी जा रही हैं. TUF Gaming F16 को Core 5 205H प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 3050 GPU के साथ 1,10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसकी MRP 1,94,990 रुपये है. वहीं ROG Strix G16 में Core Ultra 9 प्रोसेसर, RTX 5070 GPU, 32GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलता है. इसकी कीमत 3,09,990 रुपये है, जबकि MRP 3,71,990 रुपये बताई गई है.
Flipkart पर भी Asus डिवाइस सस्ते
Flipkart Big Billion Days सेल में भी Asus के कई लैपटॉप पर अच्छी डील मिल रही है. Vivobook 15 की कीमत 1,59,990 रुपये की MRP से घटकर 66,990 रुपये हो गई है. Vivobook S16 में Snapdragon X प्रोसेसर, OLED डिस्प्ले, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दिया गया है और इसे 80,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. गेमिंग सेगमेंट में TUF F16 को Core 5 205H प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ 1,10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है.
TUF A16 और ROG Strix G16 पर भी ऑफर
गेमिंग पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए 2025 TUF A16 भी सेल में शामिल है. इसमें Ryzen 9 प्रोसेसर, RTX 5070 GPU, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलता है. इसकी कीमत 2,19,990 रुपये है, जबकि MRP 3,05,990 रुपये बताई गई है. दूसरी ओर, ROG Strix G16 में Ryzen 9 प्रोसेसर, RTX 5070 Ti GPU, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलता है. इसे 2,79,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी MRP 3,77,990 रुपये है.
Asus टैबलेट पर भी मिल रही छूट
लैपटॉप और गेमिंग डिवाइस के अलावा Asus के टैबलेट पर भी फेस्टिव ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है. Asus Pad T3201 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 35,990 रुपये है, जबकि इसकी MRP 45,990 रुपये बताई गई है. ऐसे में फेस्टिव सेल के दौरान Asus के अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर मिलने वाली छूट ग्राहकों के लिए नए डिवाइस खरीदने का मौका दे रही है. हालांकि, वास्तविक कीमत और ऑफर सेल के दौरान बदल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 7,200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo V80, 50MP Zeiss कैमरा से है लैस, जानिए कीमत और फीचर्स