नई दिल्ली, धर्म डेस्क: वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है. बुध और शनि इसके मित्र ग्रह हैं. इस राशि के जातक फिल्म, मीडिया, प्रबंधन, विधि और प्रशासन के फील्ड में बहुत सफल होते हैं. वृषभ राशि वालों (Taurus Zodiac Sign) के लिए 2024 का साल कई नई शुरुआत लेकर आएगा. इस साल व्यवसाय, करियर, लव लाइफ से लेकर हेल्थ कैसी रहेगी. ये जानने के लिए पढ़ें वृषभ राशि (Vrishaba Rashifal 2024)वालों के लिए जनवरी से दिसंबर 2024 कैसा रहने वाला है?
कैसा रहेगा साल 2024?
- वृषभ राशि वालों की साल की शुरुआत स्वास्थ्य के लिए सही नहीं रहेगा. जनवरी और फरवरी का महीने आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं. धन हानि की भी संभावना है.
- जीवनसाथी से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है. लेकिन प्रयासों से मामले सुलझ जाएंगे. आपसी बातचीत को ख्तम ना करें.
- मार्च और अप्रैल 2024 के महीने में धन की प्राप्ति होगी. यात्रा में कहीं बाहर जा सकते हैं, जिससे लाभ मिलेगा और धन प्राप्ति होगी.
- मई महीने में धार्मिकता में वृद्धि होगी. कार्य क्षेत्र में लाभ होगा और प्रमोशन के मार्ग खुल रहे हैं.
- जून के महीने में वृषभ राशि वालों का अधिक धन खर्च होगा. लेकिन धन प्राप्ति में रुकावट नहीं आएगी.
- जुलाई और अगस्त के महीने में क्लेश और झगड़े की संभावना हो सकती है. आर्थिक हानि होने की संभावना भी है.
- सितंबर के महीने में शिक्षा में परेशानी रह सकती है. वाद विवाद से बचें नहीं तो गंभीर मामले में फंस सकते हैं.
- अक्टूबक में करीबी मित्रों द्वारा धोखा मिलने से मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी. स्वास्थ्य परेशान कर सकता है.
- नवंबर और दिसंबर के महीने में पारिवारिक उलझन में फंस सकते हैं. शत्रुओं द्वारा परेशानी उत्पन्न की जा सकती है.
बिजनेस, हेल्थ और वैवाहिक जीवन
बिजनेस को लेकर साल 2024 सकारात्मक परिणाम वाला है. मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा. आमतौर पर चलने वाली परेशानियां हो सकती है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो मिश्रित प्रभाव रहने वाला है. लव लाइफ अच्छी रहेगी. वृषभ राशि वालों को साल 2024 में बृहस्पतिवार को
विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करना होगा. इसकी के साथ सूर्य को रोजाना अर्घ्य दें.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी Bharat 24 नहीं लेगा.