Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र और नाम अंक ज्योतिष के अनुसार नाम के पहले अक्षर का व्यक्ति के स्वभाव पर असर पड़ सकता है. कुछ अक्षरों से नाम शुरू होने वाले लड़कों को रिश्ते के मामले में काफी अच्छा माना जाता है. कहा जाता है कि ये लड़के अपने पार्टनर की भावनाओं और जरूरतों का ध्यान रखते हैं और मुश्किल समय में भी उनका साथ नहीं छोड़ते. आइए जानते हैं कौन से अक्षर इसमें शामिल हैं.
पार्टनर की जरूरतों का रखते हैं ध्यान
नाम ज्योतिष के अनुसार जिन लड़कों का नाम अंग्रेजी के ‘A’ या हिंदी के ‘अ’ अक्षर से शुरू होता है, वे अच्छे लाइफ पार्टनर साबित हो सकते हैं. माना जाता है कि इस अक्षर वाले लड़के स्वभाव से केयरिंग और रोमांटिक होते हैं.
ये अपने पार्टनर से दिल से जुड़े रहते हैं और उनकी छोटी-छोटी जरूरतों का भी ध्यान रखने की कोशिश करते हैं. रिश्ते में प्यार और अपनापन बनाए रखना इनके लिए काफी अहम होता है.
जिंदगीभर निभाते हैं रिश्ता
जिन लड़कों का नाम ‘R’ अक्षर से शुरू होता है, उन्हें भी नाम ज्योतिष में रिश्ते के प्रति समर्पित माना गया है. कहा जाता है कि ये अपने पार्टनर की इच्छाओं को समझने और उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं. इनकी कोशिश रहती है कि रिश्ते और शादीशुदा जिंदगी में प्यार के साथ संतुलन भी बना रहे. यही वजह है कि ये लंबे समय तक रिश्ते को निभाने में विश्वास रखते हैं.
‘K’ अक्षर वाले भी होते हैं वफादार
नाम ज्योतिष के अनुसार ‘K’ अक्षर से नाम शुरू होने वाले लड़के भी रिश्ते के मामले में काफी वफादार माने जाते हैं. प्यार में पड़ने के बाद ये अपने पार्टनर का हर परिस्थिति में साथ देने की कोशिश करते हैं.
माना जाता है कि ये अपने पार्टनर के लिए काफी केयरिंग और समर्पित होते हैं. एक बार किसी को अपना मान लेने के बाद रिश्ते को लंबे समय तक निभाने की पूरी कोशिश करते हैं.
हंसाने में होते हैं माहिर
‘P’ अक्षर से नाम शुरू होने वाले लड़कों को भी अच्छा पार्टनर माना जाता है. कहा जाता है कि ये अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करते हैं.
इनका मजाकिया अंदाज और सेंस ऑफ ह्यूमर रिश्ते में खुशियां बनाए रखने में मदद करता है. ये मुश्किल समय में भी पार्टनर का साथ देते हैं और माहौल को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं. हालांकि, नाम ज्योतिष में किए गए ये दावे मान्यताओं पर आधारित हैं.
अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी, उपाय, लाभ, सलाह और दावे केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं. Bharat 24 इनमें से किसी भी बात की पुष्टि या समर्थन नहीं करता है. लेख में शामिल जानकारी अलग-अलग स्रोतों, ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक प्रवचनों, मान्यताओं, धर्मग्रंथों और प्रचलित दंतकथाओं से ली गई है. पाठकों से अनुरोध है कि इन बातों को अंतिम सत्य न मानें और किसी भी निर्णय से पहले अपने विवेक का इस्तेमाल करें. Bharat 24 अंधविश्वास का समर्थन नहीं करता है.
ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान ने रिलीज की ऐसी डॉक्यूमेंट्री, सोशल मीडिया पर उड़ने लगा मजाक