Lucky Colour 2024: नए साल को शुभ बनाने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, जानें क्या होगा आपका लकी कलर?

Lucky Colors 2024: हम आपको बताएंगे की राशि (Zodiac Sign) के अनुसार आपका साल 2024 का लकी रंग (Lucky Colors 2024) क्या होगा.

Lucky Colour 2024: नए साल को शुभ बनाने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, जानें क्या होगा आपका लकी कलर?

नई दिल्ली, धर्म डेस्क: नया साल शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं. नया साल आपके लिए कई नई शुरुआत करने वाला होता है. अगर आप ये जानना चाहते हैं कि साल 2024 को और बेहतर कैसे बनाएं तो ये लेख आपके लिए बेहद जरूरी है. इसमें हम आपको बताएंगे की राशि (Zodiac Sign) के अनुसार आपका साल का लकी रंग (Lucky Colors 2024) क्या होगा. इसी के साथ आपको अगले साल को शुभ बनाने के लिए क्या करना चाहिए. चलिए जानते हैं...

1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि का साल 2024 के लिए शुभ रंग लाला होगा. ये रंग प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक होता है. ऐसे में ये आपको कर्म करने के लिए प्रेरित करेगा.

2. वृषभ राशि (Tauras)

वृषभ राशि के लोगों को साल 2024 में सफेद रंग का ज्यादा इस्तेमाल करना है. ये रंग सुख और शांति प्रदान करेगा. इसके अलावा आपका शुभ रंग हल्का नीला भी है. 

3. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए साल 2024 में हरा रंग शुभ रहेगा. यह रंग आपके लिए काफी फलदायक रहने वाला है. ये आपकी  बुद्धि, हृदय और मन में सकारात्मक बनाए रखेगा.

4. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों का अगले साल शुभ रंग सफेद रहेगा. इस रंग के कपड़े पहनने से आपके सारे काम बन जाएंगे. 

5. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले लोगों का शुभ रंग गहरा लाल, संतरी और पीला होगा. इस रंग के कपड़े पहनने से सूर्य देवता की कृपा बनी रहेगी और शादी का भी योग बन रहा है.

6. कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लोगों के लिए साल 2024 में  नीले रंग का इस्तेमाल उत्तम रहने वाला है. ये रंग आपेक जीवन को सुखमय बनाएगा.

7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए सफेद और हल्का पीला रंग 2024 के लिए शुभ रहेगा. इन रंगों से आपके जीवन में सुख-शांति आएगी. 

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के वालों का शुभ रंगा  लाल और मैरून होगा. इसके इस्तेमाल से आप कठिन समस्याओं से बाहर निकल सकते हैं. 

9. धनु राशि ( Sagittarius)

साल 2024 में धनु राशि वाले लोगों का शुभ रंग पीला होगा. आपको पीले रंग का प्रयोग ज्यादा करना होगा. इससे बिजनेस में लाभ और आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी.

10. मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले लोगों के स्वामी शनि होने के कारण इनका शुभ रंग काला या गहरा नीला होगा. आप मैरून रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

11. कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों का मकर राशी की तरह ही शुभ रंग काला या गहरा नीला रहेगा. इन रंगों के प्रयोग से आपको बहुत लाभ होगा.

12. मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों का साल 2024 में शुभ रंग पीला रहेगा. यह रंग आपके जीवन में खुशहाली लेकर आएगा और तरक्की के मार्ग खोलेगा.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी Bharat 24 नहीं लेगा.