Assam Elections 2026: बात असम विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की. आज वोटिंग हो रही है 126 सीटों पर असम में सीधा मुकाबला. बीजेपी की तीसरी बार सत्ता की वापसी की कोशिश है और असम विधानसभा चुनाव में लोग खूब वोट भी कर रहे हैं. दोपहर 1:00 बजे तक वोट डालने में असम के लोग आगे रहे हैं और अब तक 60% से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है. पोलिंग बूथ्स पर अभी भी लंबी लाइनें लगी हुई हैं. महिलाएं खूब बढ़-चढ़कर वोट डाल रही हैं. वहीं फर्स्ट टाइम वोटर्स में भी खूब जोश नजर आ रहा है. और इस बार का संविधानसभा चुनाव बेहद खास नजर आ रहा है. यह चुनाव 2023 के परिसीमन के बाद होने वाला पहला चुनाव है और इस परिसीमन में 2001 की जनगणना के आधार पर चुनावी क्षेत्रों की सीमाएं फिर से तय की गई थी और परिसीमन की इसी प्रक्रिया ने चुनावी क्षेत्रों का स्वरूप बदल दिया और अल्पसंख्यक जो बाहुल्य सीटों की संख्या लगभग 35 से घटकर 22 तक कर दी गई और इस बदलाव से मूल निवासियों और आदिवासियों का प्रभाव भी बढ़ा है और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं और महिलाओं ने अपने अनुभव इसमें साझा किए और जालू कुबारी में पहली बार वोट डालने वाले पहुंचे.
ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में बंपर मतदान, दोपहर 1 बजे तक इतनी हुई वोटिंग