रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 16 अक्टूबर (आज) को जयपुर दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 10:15 बजे दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना होकर ट्रेन से खातीपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे. उत्तर पश्चिम रेलवे के 65 छोटे और मध्यम स्टेशनों पर विकसित की गई यात्री सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही जयपुर-अहमदाबाद (असारवा) ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी के यात्रियों के लिए लिनेन ब्लैंकेट कवर (कंबल कवर) की नई सुविधा की शुरुआत करेंगे.