मशहूर सिंगर आशा भोसले की बिगड़ी तबीयत, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती

Asha Bhosle Heart Attack: फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज गायिका आशा भोसले तबीयत बिगड़ गई है,  जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Asha Bhosle health deteriorates Breach Candy Hospital
Image Source: Social Media

Asha Bhosle Heart Attack: फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज गायिका आशा भोसले तबीयत बिगड़ गई है,  जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस अचानक आई स्वास्थ्य समस्या ने उनके फैंस और संगीत जगत को शॉक में डाल दिया है. हालांकि, अस्पताल से अभी तक उनकी स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन यह खबर उनके प्रशंसकों के लिए काफी परेशान करने वाली है.

अस्पताल में भर्ती होने के बाद कोई अपडेट नहीं

आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की खबर की पुष्टि ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों ने की है, लेकिन इस पर किसी तरह का और अपडेट अभी तक सामने नहीं आया है. इस दौरान अस्पताल के बाहर पैपराजी भी मौजूद रहे, लेकिन परिवार के सदस्यों ने इस बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की है. आशा भोसले के परिवार और फैंस को इस समय बस उनकी जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं करनी होंगी.

आशा भोसले का संगीत सफर

आशा भोसले भारतीय संगीत इंडस्ट्री की एक ऐसी आइकॉन हैं, जिनकी आवाज में एक अद्वितीय जादू है. वह 70 वर्षों से ज्यादा समय से म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अब तक 16,000 से अधिक गाने गा चुकी हैं. उनके गाने न केवल हिंदी, बल्कि कई अन्य भाषाओं जैसे मराठी, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी जैसी भाषाओं में भी लोकप्रिय हुए हैं. उनके गाए हुए गीतों ने भारतीय संगीत को एक नई दिशा दी है और आज भी उनकी आवाज का जादू कायम है.

संगीत जगत की महान गायिका

आशा भोसले ने 1948 में अपने करियर की शुरुआत की थी, जब उन्होंने फिल्म चुनरिया के लिए पहला गाना "सावन आया है" गाया था. तब से लेकर अब तक, उनका संगीत सफर लगातार सफलता की ऊंचाइयों पर रहा है. उनका नाम हर उस व्यक्ति की जुबां पर है, जिसे संगीत और गायन का शौक है. आशा भोसले की आवाज में एक ऐसी गहराई और मिठास है, जिसे आज भी लोग उतना ही पसंद करते हैं, जितना पहले किया करते थे. उनके गाने आज भी हर दिल में बसे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: थिएटर के बाद OTT पर गर्दा उड़ाएंगे पवन कल्याण, जानें कब और कहां रिलीज होगी उस्ताद भगत सिंह