Hockey World Cup: अर्जेंटीना बनी विश्व चैंपियन, नीदरलैंड को हराकर जीता महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 खिताब

Women’s Hockey World Cup 2026: महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से नीदरलैंड को हराकर तीसरी बार विश्व खिताब अपने नाम किया, पिछली हार का भी लिया बदला.

argentina-beat-netherlands-win-womens-hockey-world-cup-2026
Image Source: Internet

Women’s Hockey World Cup 2026: महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 बार की चैंपियन नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया. शुक्रवार, 29 अगस्त को खेले गए रोमांचक फाइनल का फैसला निर्धारित समय में नहीं हो सका और मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ. इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने 3-1 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

अर्जेंटीना ने तीसरी बार जीता वर्ल्ड कप

इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने महिला हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब तीसरी बार अपने नाम किया है. इससे पहले टीम 2002 और 2010 में चैंपियन बनी थी. वहीं, नीदरलैंड लगातार चौथी बार वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरी थी, लेकिन अर्जेंटीना ने उसके इस अभियान पर रोक लगा दी. खिताबी मुकाबले में जीत के साथ अर्जेंटीना ने पिछले वर्ल्ड कप फाइनल की हार का बदला भी चुकता कर लिया.

फाइनल में दोनों टीमों ने किया एक-एक गोल

नीदरलैंड के आम्सटलवेन में खेले गए फाइनल में शुरुआती क्वार्टर गोलरहित रहा. दूसरे क्वार्टर में नीदरलैंड ने बढ़त हासिल की. जैनसेन यिब्बी ने 30वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया. इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भी कोई गोल नहीं हुआ और नीदरलैंड की बढ़त बरकरार रही.

चौथे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने की जोरदार वापसी

मुकाबले के आखिरी क्वार्टर में अर्जेंटीना ने दबाव बढ़ाया और आखिरकार 54वें मिनट में ग्रनाटो मारिया ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. निर्धारित समय खत्म होने तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं. इसके बाद विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया.

पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने मारी बाजी

पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने बेहतरीन संयम और सटीकता का प्रदर्शन किया. टीम ने शूटआउट में 3 गोल किए, जबकि नीदरलैंड सिर्फ 1 गोल ही कर सका. इस तरह अर्जेंटीना ने 3-1 से शूटआउट जीतकर महिला हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

अर्जेंटीना को मिले ज्यादा पेनल्टी कॉर्नर

पूरे मुकाबले में अर्जेंटीना ने आक्रामक हॉकी खेली और उसे कुल आठ पेनल्टी कॉर्नर मिले. इसके मुकाबले नीदरलैंड को तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल हुए. हालांकि निर्धारित समय में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और अंत तक किसी भी टीम को निर्णायक बढ़त नहीं मिल सकी.

पिछले फाइनल का हिसाब भी हुआ बराबर

अर्जेंटीना की इस जीत को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल में नीदरलैंड ने उसे 3-1 से हराया था. इस बार अर्जेंटीना ने फाइनल में वही टीम को शिकस्त देकर न सिर्फ तीसरा विश्व कप खिताब जीता, बल्कि पिछली हार का बदला भी पूरा कर लिया.

ये भी पढ़ें- 94 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, बनी सबसे उम्रदराज 5 विकेट हॉल लेने वाली प्ले