Apple Maps आपकी लोकेशन को कर रहा ट्रैक! प्राइवेसी पर मंडरा रहा खतरा, फौरन बंद कर दें ये सेटिंग

Apple हमेशा से यूजर्स की प्राइवेसी को सबसे अहम मानता रहा है, लेकिन हाल ही में iOS 16 अपडेट के साथ एक नया फीचर आया है जिसने कई लोगों की चिंता बढ़ा दी है. यह फीचर है "Visited Places," जो आपके फोन पर आपके द्वारा विजिट की गई जगहों का रिकॉर्ड रखता है.

Apple Maps tracking your location Protect your privacy by turning off this setting now
Image Source: Freepik

Apple हमेशा से यूजर्स की प्राइवेसी को सबसे अहम मानता रहा है, लेकिन हाल ही में iOS 16 अपडेट के साथ एक नया फीचर आया है जिसने कई लोगों की चिंता बढ़ा दी है. यह फीचर है "Visited Places," जो आपके फोन पर आपके द्वारा विजिट की गई जगहों का रिकॉर्ड रखता है. यानी Apple आपके हर कदम पर नजर रख रहा है. हालांकि कंपनी ने दावा किया है कि यह डाटा पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड रहता है, लेकिन फिर भी कई यूजर्स को यह बात पसंद नहीं आई.

Visited Places फीचर से क्यों परेशान हैं यूजर्स?

यह फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है, जिससे आपके फोन में सेव की गई लोकेशन का हिसाब-किताब चलता रहता है. कई लोग इसे अपनी प्राइवेसी का उल्लंघन मान रहे हैं क्योंकि बिना उनकी जानकारी के उनकी लोकेशन ट्रैक हो रही है. इसलिए अगर आप भी इस ट्रैकिंग से बचना चाहते हैं तो चिंता की कोई जरूरत नहीं. हम आपको बताएंगे कि कैसे इस फीचर को आप खुद बंद कर सकते हैं और साथ ही अपनी लोकेशन हिस्ट्री को भी साफ कर सकते हैं.

Visited Places फीचर कैसे बंद करें?

सबसे पहले अपने iPhone की सेटिंग्स में जाएं. वहां से "Apps" पर टैप करें और फिर "Maps" ऑप्शन चुनें. इसके बाद लोकेशन सेटिंग्स पर जाएं और नीचे स्क्रॉल करके "Visited Places" फीचर को ऑफ कर दें. एक बार यह फीचर बंद हो जाने के बाद Apple Maps आपकी नई विजिट की गई जगहों को ट्रैक नहीं करेगा.

अपने Visited Places का डेटा कैसे साफ करें?

अगर आप पहले से रिकॉर्ड की गई लोकेशन हिस्ट्री को हटाना चाहते हैं तो Apple Maps ऐप खोलें. वहां "Places" पर जाएं और "Visited Places" को चुनें. नीचे स्क्रॉल करके "Clear History" पर टैप करें और फिर "Clear All" को कंफर्म करें. ऐसा करने से आपकी पुरानी लोकेशन डेटा हट जाएगा और Apple अब उसे एक्सेस नहीं कर पाएगा.

प्राइवेसी बनी रहेगी सुरक्षित

यद्यपि Apple ने इस फीचर के जरिए यूजर्स की प्राइवेसी का ध्यान रखा है और डाटा एन्क्रिप्टेड रखा गया है, फिर भी यदि आप अपनी लोकेशन ट्रैकिंग से परेशान हैं तो ऊपर बताए गए आसान स्टेप्स से आप खुद अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित कर सकते हैं. आज के डिजिटल युग में अपनी जानकारी की सुरक्षा बेहद जरूरी है, इसलिए जागरूक रहना और सही सेटिंग्स करना आवश्यक है.

ये भी पढ़ें: अब डीपफेक कंटेंट पर लगेगा ब्रेक! YouTube का AI डिटेक्शन टूल बताएगा सबकुछ, क्रिएटर्स को मिलेगी ताकत