iPhone 17 Discount Offer: Valentine's वीक शुरू हो गया है. इस हफ्ते प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार करेंगे. अगर आप अपने लवर को आईफोन 17 गिफ्ट करना चाहते हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका हो सकता है. दरअसल, कई बार बजट ना होने की वजह से प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना मुश्किल हो जाता है. लेकिन Valentine's के मौके पर क्रोमा एक धांसू सेल लेकर आई, जिसमें आईफोन 17 पर छप्परफाड़ डिस्काउंट ऑफर चल रहा है. यहां आप इसे 50,000 से भी कम में खरीद सकते हैं. हालांकि जरूरी है कि आप सबसे पहले इस डील के बारे में अच्छे से जान लें.
iPhone 17 पर धमाकेदार डिस्काउंट
क्रोमा पर 6 फरवरी से सेल शुरू हो गई है. जिसमें आईफोन 17 पर शानदार डिस्काउंट ऑफर चल रहा. हालांकि कुछ शर्तें भी तय कई गईं हैं, जिन्हें पूरा करके आप 82,900 वाले आईफोन 17 को 50,000 से भी कम में खरीद सकते हैं. क्रोमा का कहना है कि ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन पर 23,500 रुपये तक की छूट, 8,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,000 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं. अगर आप क्रोमा की इस डील के तहत आईफोन 17 खरीदते हैं तो यह महंगा फोन आपको काफी किफायती दामों में मिल सकता है.
ऐप्पल पर भी दे रही छूट
इसके अलावा ऐप्पल ने भी आईफोन 17 समेत अपने प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट का ऐलान किया है. इस ऑफर के तहत 99,900 रुपये की कीमत वाले MacBook Air M4 की खरीद पर ग्राहक 10,000 रुपये बचा सकते हैं. इसी तरह आईफोन 17 सीरीज के मॉडल्स पर 5,000 रुपये और आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर चल रहा है.
आईफोन 17 के स्पेसिफिकेशंस
आईफोन 17 को कई शानदार अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किया गया था. प्रो मॉडल्स की तरह आईफोन 17 में भी प्रोमोशन टेक्नोलॉजी वाला 6.3 इंच का ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले दिया गया है. इसे एल्युमिनियम और ग्लास फिनिंग दी गई है और इसकी मोटाई 7.3mm है. यह आईफोन 48MP 12MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में सेंटर स्टेज लेंस के साथ लॉन्च हुआ था. ऐप्पल की लेटेस्ट A19 चिप वाले इस फोन को 8GB रैम के साथ पेयर किया गया है. कंपनी का दावा है कि इसमें आईफोन 16 की तुलना में बड़ी बैटरी दी गई है. इस आईफोन की दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ बिक्री हुई है.
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy A07 5G: 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ये धाकड़ फोन, Realme-Poco की बढ़ी टेंशन