Android God Mode: आजकल, स्मार्टफोन पर वॉट्सएप से लेकर बैंकिंग ऐप्स तक, हम सभी अपने फोन पर कई महत्वपूर्ण काम करते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आपका फोन किसी वायरस से भी संक्रमित हो सकता है, जो न सिर्फ आपकी जानकारी चुरा सकता है, बल्कि आपके फोन को पूरी तरह से कंट्रोल भी कर सकता है? सरकार ने हाल ही में एंड्रॉयड यूजर्स को एक नए खतरे के बारे में चेतावनी दी है, जिसे 'Android God Mode' कहा जा रहा है. यह मालवेयर फोन के सभी सिस्टम पर पूरी तरह कब्जा कर सकता है और इसे हटाना भी मुश्किल हो सकता है.
क्या है Android God Mode?
Android God Mode एक नया और खतरनाक मालवेयर है जो एंड्रॉयड एक्सेसिबिलिटी सर्विस का फायदा उठाकर फोन की स्क्रीन पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखता है. यह अक्सर बैंकिंग या यूटिलिटी के नाम पर फर्जी ऐप्स के जरिए फोन में इंस्टॉल हो जाता है. एक बार फोन में घुसने के बाद, यह यूजर के हर मैसेज को पढ़ सकता है, उनकी टाइपिंग गतिविधियों को ट्रैक कर सकता है, और बिना इजाजत के कई काम कर सकता है. इसके अलावा, यह यूज़र के ओटीपी, मैसेज, कॉल्स, और यहां तक कि फोन के कैमरा का भी उपयोग कर सकता है.
क्या हो सकता है नुकसान?
Android God Mode मालवेयर यूजर के व्यक्तिगत डेटा, जैसे कि बैंकिंग डिटेल्स और OTP तक को एक्सेस कर सकता है. इसका सबसे बड़ा खतरा यह है कि यह बिना आपकी जानकारी के फोन में बैकग्राउंड में काम करता रहता है. यह न केवल आपके मैसेज, कॉल्स और फोटोज़ को चुराता है, बल्कि यह आपके फोन की गतिविधियों पर पूरी तरह से नजर रखता है. इसके अलावा, यह आपके फोन के कैमरे और माइक्रोफोन को भी एक्टिवेट कर सकता है, जिससे आपकी निजी बातें भी किसी बाहरी व्यक्ति के हाथों में जा सकती हैं.
आपके फोन में Android God Mode है या नहीं?
अगर आपने किसी अनजान लिंक या अनट्रस्टेड सोर्स से ऐप डाउनलोड किया है, तो आपके फोन में Android God Mode का खतरा हो सकता है. ऐसे ऐप्स जो बार-बार एक्सेसिबिलिटी परमिशन मांगते हैं, या डिफॉल्ट लॉन्चर के रूप में सेट हो जाते हैं, वो आपके फोन में मालवेयर के होने का संकेत हो सकते हैं. इसके अलावा, अगर आपके फोन से ऐप्स को हटाना मुश्किल हो रहा है या कोई ऐप अपने आप लॉन्च हो रही है, तो यह भी एक चेतावनी हो सकती है.
Android God Mode को कैसे हटाएं?
अगर आपके फोन में Android God Mode मालवेयर है, तो इसे हटाने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
ये भी पढ़ें: मार्केट में आ गया एक और धांसू फोन, 6500mAh बैटरी और दमदार फीचर्स से है लैस; जानिए A टू Z पूरी डिटेल