हॉरर-थ्रिल का धमाकेदार कमबैक, नए अंदाज़ में लौट रही है 'Anaconda'; ट्रेलर ने मचाया तहलका

Anaconda Movie Trailer: सांपों की दुनिया की सबसे खतरनाक फिल्म फ्रेंचाइज़ी अब नए तेवरों और ताजगी भरे ट्रिटमेंट के साथ लौट आई है. 'एनाकोंडा 2025' का ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है.

Anaconda returns in a new avatar trailer creates a stir
Image Source: Social Media/X

Anaconda Movie Trailer: सांपों की दुनिया की सबसे खतरनाक फिल्म फ्रेंचाइज़ी अब नए तेवरों और ताजगी भरे ट्रिटमेंट के साथ लौट आई है. 'एनाकोंडा 2025' का ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है.

जहां एक ओर 90 और 2000 के दशक में 'एनाकोंडा' की कहानियां दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देती थीं, वहीं अब हॉलीवुड के मशहूर एक्टर्स पॉल रड (Paul Rudd) और जैक ब्लैक (Jack Black) इस आइकॉनिक फ्रेंचाइज़ी को एक नए ट्विस्ट के साथ बड़े पर्दे पर ला रहे हैं.

ट्रेलर में दिखा नया ट्विस्ट, रोमांच की दहशत ने किया हैरान

सोनी पिक्चर एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किए गए ट्रेलर में पॉल रड और जैक ब्लैक एक फिल्म क्रू के साथ जंगल में दाखिल होते नजर आते हैं. उनकी योजना एक डॉक्यूमेंट्री बनाने की होती है, लेकिन जल्द ही कहानी डरावनी हकीकत में बदल जाती है.

जैसे ही उनकी टीम का सामना होता है उस विशाल और खूंखार एनाकोंडा से, जो अब पहले से ज्यादा खतरनाक, चालाक और आक्रामक हो चुका है, रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है. ट्रेलर के हर फ्रेम में थ्रिल, डर और एडवेंचर भरपूर देखने को मिलता है.

डायरेक्शन और स्टारकास्ट, जबरदस्त कॉम्बिनेशन

डायरेक्टर: टॉम गोर्मिकन (Ghosted फेम)

मुख्य कलाकार: पॉल रड और जैक ब्लैक

फिल्म को एक हॉरर-थ्रिलर-कॉमेडी मिक्स के रूप में पेश किया गया है, जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ डराने का भी वादा करती है. टॉम गोर्मिकन की डायरेक्शन में "एनाकोंडा 2025" एक ऐसी फिल्म बनकर सामने आ रही है, जो पुराने फैंस को नॉस्टैल्जिया देगी और नए दर्शकों को एक नया हॉरर अनुभव.

कब रिलीज़ होगी ‘एनाकोंडा 2025’?

फिल्म की रिलीज डेट भी अब कंफर्म हो चुकी है. 25 दिसंबर 2025 को 'एनाकोंडा 2025' को दुनियाभर में थियेटर में रिलीज किया जाएगा. क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज होने वाली यह फिल्म फैमिली एंटरटेनमेंट के साथ थ्रिल पसंद करने वालों के लिए एक जबरदस्त ट्रीट साबित हो सकती है.

भारत में एनाकोंडा की दीवानगी

'एनाकोंडा' फ्रेंचाइज़ी को भारत में हमेशा से तगड़ा रिस्पॉन्स मिलता रहा है. चाहे वो 1997 की क्लासिक एनाकोंडा हो या उसके बाद आई सीक्वेल्स, इस सीरीज़ ने भारतीय दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है.

इस बार भी उम्मीद है कि 'एनाकोंडा 2025' को भारत में शानदार ओपनिंग मिलेगी और खासकर टेक्नोलॉजी और CGI में आए बदलावों के कारण यह फिल्म पहले से कहीं अधिक विजुअली प्रभावशाली होगी.

यह भी पढ़ें- शारदीय, चैत्र और गुप्त नवरात्रि में क्या है अंतर? जानिए इन तीनों नवरात्रों का महत्व और विशेषताएं