Amit Shah In West Bengal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों की भरमार है. उन्होंने यह बयान एक BJP कार्यकर्ता सम्मेलन में दिया, जिसमें उन्होंने बंगाल की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपने विचार रखे.
अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत राज्य में केंद्र सरकार द्वारा किए गए निवेश और विकास परियोजनाओं का हवाला देते हुए की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है. राज्य में 12 नई ट्रेनें शुरू की गई हैं और केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल को 10 लाख करोड़ रुपये से
अधिक राशि प्रदान की है. गृह मंत्री ने सवाल उठाया कि यह धन गांवों तक क्यों नहीं पहुंच रहा और आरोप लगाया कि यह राशि TMC के सिंडिकेट के हाथों में जा रही है. उन्होंने वादा किया कि अगर जनता BJP सरकार चुनेगी तो पीएम मोदी सुनिश्चित करेंगे कि हर पैसा सीधे गांव और गरीबों तक पहुंचे, और कोई धनगबन न हो.