प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य विषय 'सीमा पार आतंकवाद' है.