Trump Warns Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने साफ कहा है कि अमेरिका, ईरान को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने की अनुमति नहीं देगा. उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र है और यहां किसी भी तरह का शुल्क लेना सही नहीं है. ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि अगर ईरान ऐसा करने की कोशिश करता है, तो अमेरिका इसे होने नहीं देगा.
ट्रंप का यह बयान उस समय आया है, जब ईरान की तरफ से इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने की बात सामने आई है. ट्रंप ने इस प्रस्ताव की कड़ी आलोचना की और कहा कि अंतरराष्ट्रीय रास्तों का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए नहीं होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अब तक संयम इसलिए बरत रहा है ताकि बातचीत की गुंजाइश बनी रहे.
बयान से बढ़ा तनाव
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान के पास ज्यादा विकल्प नहीं बचे हैं और वह इस तरह के कदम उठाकर दुनिया पर दबाव बनाना चाहता है. उन्होंने यह भी कहा कि अभी हालात इसलिए संभले हुए हैं क्योंकि बातचीत जारी है.
मीडिया पर भी साधा निशाना
एक अन्य बयान में ट्रंप ने ईरान की रणनीति पर तंज कसते हुए कहा कि ईरान मीडिया और प्रचार को संभालने में ज्यादा माहिर है, बजाय सीधे मुकाबले के. इस बयान के बाद साफ है कि दोनों देशों के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है और आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है.
ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 के आगे नहीं टिक रही कोई फिल्म, 23वें दिन इतनी की कमाई; जानें कुल कलेक्शन