किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए लंबे समय में नुकसानदेह... टैरिफ पर बोले एलन मस्क, कहा- ट्रंप को समझाने...

Elon Musk On Tariff: ब्रोकिंग कंपनी जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ का नया पॉडकास्ट चर्चा में है. इस एपिसोड में खास मेहमान दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क हैं, जो अक्सर अपनी बेबाक और सीधी बातों के लिए जाने जाते हैं.

america Harmful for any economy in the long run Elon Musk said on tariffs
Image Source: Social Media

Elon Musk On Tariff: ब्रोकिंग कंपनी जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ का नया पॉडकास्ट चर्चा में है. इस एपिसोड में खास मेहमान दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क हैं, जो अक्सर अपनी बेबाक और सीधी बातों के लिए जाने जाते हैं. एपिसोड अब निखिल कामथ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हो चुका है और फैंस इसे जमकर देख रहे हैं.

पॉडकास्ट में मस्क ने बताया कि उन्होंने कई बार पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टैरिफ लगाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन अपनी कोशिश में वे सफल नहीं हो पाए. मस्क ने कहा, “टैरिफ किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए लंबे समय में नुकसानदेह होते हैं. मार्केट को डिस्टर्ब करते हैं और ट्रेड को कम एफिशिएंट बनाते हैं.”

मस्क ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि अगर शहरों या राज्यों के बीच भी टैरिफ लगा दिए जाएँ तो अर्थव्यवस्था रुक जाएगी. उनका यह तर्क देशों के बीच ट्रेड पर भी लागू होता है.

हल्के-फुल्के अंदाज में मजेदार बातचीत

हालांकि बातचीत गंभीर मुद्दों पर आधारित थी, लेकिन एपिसोड में हल्का-फुल्का अंदाज भी दिखा. टीजर में दोनों के बीच मजेदार पल दिखाए गए हैं—कामथ ने मस्क की फिटनेस की तारीफ की और उनके पसंदीदा अक्षर ‘X’ पर सवाल पूछा.

एक मजेदार सवाल पर मस्क ने तुरंत जवाब दिया कि अगर वह “द मैट्रिक्स” फिल्म का कोई किरदार होते तो वह एजेंट स्मिथ होते. दोनों हंसते-हंसते यह पल शेयर करते नजर आए.

निखिल कामथ का पॉडकास्ट और हाई-प्रोफाइल गेस्ट्स

निखिल कामथ का पॉडकास्ट पहले भी कई बड़ी हस्तियों को होस्ट कर चुका है. इसमें शामिल हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिल गेट्स, नेटफ्लिक्स के टेड सारंडोस, यूट्यूब के नील मोहन, अभिनेता सुनील शेट्टी और ओयो के रितेश अग्रवाल. मस्क की बातचीत इस लाइनअप में सबसे हाई-प्रोफाइल और चर्चित एपिसोड के रूप में सामने आई है.

यह भी पढ़ें- क्या सोलो ट्रैवलिंग करने का बना रहे मन? जानें अकेले घूमने के फायदे और अनुभव जो बदल देंगे आपकी यात्रा