समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को रामपुर पहुंच गए हैं, जहां वह कुछ देर में वरिष्ठ पार्टी नेता आजम खान के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे. जानकारी के अनुसार अखिलेश की इस यात्रा को देखते हुए आजम खान के आवास पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उनके आवास के बाहर जुटना शुरू कर दिया है.