AI Impact Expo 2026: AI की वैश्विक जंग में भारत की एंट्री! दिल्ली से बदलेगा शक्ति संतुलन

AI Impact Expo 2026 India will change the balance of power

India AI Impact Summit: नई दिल्ली में आज से इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 की शुरुआत हो रही है. कार्यक्रम का उद्घाटन शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. यह आयोजन भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक चलेगा. उद्घाटन के दिन प्रदर्शनी क्षेत्र आम लोगों के लिए बंद रहेगा, जबकि एक्सपो 17 फरवरी से सभी के लिए खोल दिया जाएगा.

इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 70,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है. यहां 10 अलग-अलग एरेना बनाए गए हैं, जहां वैश्विक टेक कंपनियां, स्टार्टअप, शोध संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय और राज्य सरकारें अपने AI समाधान पेश करेंगी. इस एक्सपो में 300 से ज्यादा प्रदर्शनी स्टॉल और लाइव डेमो लगाए गए हैं.

600 से अधिक स्टार्टअप इसमें हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें कई ऐसे हैं जो बड़े स्तर पर उपयोग में आ रहे AI समाधान दिखा रहे हैं. प्रदर्शनी को ‘लोग, ग्रह और उन्नति’ जैसे तीन मुख्य विषयों के आधार पर तैयार किया गया है.