Saket Building Collapse: दिल्ली के सैदुलअजाइब इलाके में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास हुई बिल्डिंग गिरने की घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. मामले में एमसीडी के दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं, हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल लोगों का इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा है.
घटनास्थल पर पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
रविवार सुबह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.
Deputy Commissioner, South Zone, MCD orders the suspension of Junior Engineer Building Department-II, Aman Jain, on the grounds of dereliction of duties and slackness on his part and Assistant Engineer Building Department-II, Sudesh Singh Chouhan on the grounds of non-exercising… pic.twitter.com/9WARJf7hey
— ANI (@ANI) May 31, 2026
मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराने के आदेश दिए हैं. यह जांच जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) की निगरानी में होगी. साथ ही अधिकारियों को आसपास की जर्जर और खतरनाक इमारतों की जांच करने और जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.
MCD के दो अधिकारियों पर गिरी गाज
हादसे के बाद एमसीडी के जूनियर इंजीनियर (JE) अमन जैन और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) सुदेश सिंह चौहान को सस्पेंड कर दिया गया है. मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई की गई है.
तीन मृतकों की पहचान हुई
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों में से तीन की पहचान हो चुकी है. मृतकों में रवि, नलिन और कपिल शामिल हैं. चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया
मृतकों में शामिल रवि ने किर्गिस्तान से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी और वह पीजी की तैयारी कर रहा था. बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह अपने दोस्तों के साथ कैंटीन में खाना खाने गया था. इसी दौरान इमारत गिर गई और वह इसकी चपेट में आ गया.
ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat: PM मोदी ने एथलीट गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से की बात, कहा - आप दोनों ने किया कमाल