सिर्फ 48 गेंद, 108 रन... एशिया कप में चयन होने के बाद इस क्रिकेटर का दिखा रौद्र रूप, विरोधियों को चटाई धूल

Rinku Singh Century: क्रिकेट में कहते हैं, फॉर्म अस्थायी होता है, लेकिन क्लास परमानेंट! और इस वक्त भारत का एक बल्लेबाज है रिंकू सिंह जो हर मौके पर खुद को साबित कर रहा है. एशिया कप 2025 की टीम में सेलेक्शन के कुछ ही दिनों बाद रिंकू ने बता दिया कि वो सिर्फ नाम से नहीं, बल्कि अपने खेल से भी ‘स्टार’ हैं.

After being selected for Asia Cup Rinku Singh showed his fierce form
Image Source: Social Media

Rinku Singh Century: क्रिकेट में कहते हैं, फॉर्म अस्थायी होता है, लेकिन क्लास परमानेंट! और इस वक्त भारत का एक बल्लेबाज है रिंकू सिंह जो हर मौके पर खुद को साबित कर रहा है. एशिया कप 2025 की टीम में सेलेक्शन के कुछ ही दिनों बाद रिंकू ने बता दिया कि वो सिर्फ नाम से नहीं, बल्कि अपने खेल से भी ‘स्टार’ हैं.

21 अगस्त की शाम यूपी प्रीमियर टी20 लीग का मैच चल रहा था, मेरठ मावेरिक्स बनाम गौर गोरखपुर लायंस. लक्ष्य था 168 रन का. मेरठ की शुरुआत तो किसी बुरे सपने से कम नहीं थी, सिर्फ 38 रन पर चार विकेट गिर चुके थे, और आठ ओवर भी पूरे नहीं हुए थे. लेकिन तभी मैदान पर उतरे रिंकू सिंह और उन्होंने जो किया, वो एक टी-20 क्लासिक बन गया.

रिंकू का अकेले दम पर मैच फिनिश

नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू शुरुआत में संभलकर खेले. पहले 34 गेंदों पर 58 रन बनाए, और उसके बाद जो गियर बदला, वो सीधा ‘स्पोर्ट्स मोड’ था. अगली 14 गेंदों पर उन्होंने 50 रन ठोक डाले. उनकी इस नाबाद पारी में 7 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. स्ट्राइक रेट था 225, यानी हर बॉल पर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं. रिंकू की इस आतिशी पारी ने न सिर्फ मेरठ को जीत दिलाई, बल्कि प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर भी पहुंचा दिया. इससे भी बड़ी बात ये रही कि रिंकू ने ये प्रदर्शन ऐसे वक्त पर किया है, जब वो इंटरनेशनल क्रिकेट में खुद को फुल टाइम साबित करने के बेहद करीब हैं.

एशिया कप के बाद अब वर्ल्ड कप टारगेट में

रिंकू सिंह का नाम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की संभावित लिस्ट में खूब उछला था, लेकिन अंत में उन्हें स्क्वॉड से बाहर रहना पड़ा. हालांकि अब एशिया कप 2025 की टीम में उन्हें जो मौका मिला है, वो उनके करियर का सबसे बड़ा ब्रेक बन सकता है. विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के धीरे-धीरे इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद टीम इंडिया में नई जनरेशन के लिए दरवाज़े खुल गए हैं. रिंकू सिंह उन्हीं चेहरों में से एक हैं, जिनसे उम्मीद की जा रही है कि वो टी-20 वर्ल्ड कप 2026 तक भारतीय टीम की रीढ़ बन जाएंगे.

अब हर पारी होगी निर्णायक

रिंकू सिंह के पास अब हर पारी खुद को साबित करने का मौका है. चाहे वो घरेलू टूर्नामेंट हो, इंडिया ए की सीरीज़ हो या एशिया कप जैसे इंटरनेशनल मंच, अगर उनका बल्ला इसी तरह बोलता रहा, तो 2026 का वर्ल्ड कप सिर्फ सपना नहीं, हकीकत बन सकता है.

यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार की अपील, इतने दिनों तक मांस बिक्री पर रोक लगाने का अनुरोध, जानें वजह