Pappu Yadav Arrested: गिरफ्तारी के बाद कैमरे पर पप्पू यादव ने बताए कई बड़े राज! देखें क्या कहा

After arrest Pappu Yadav revealed many secrets on camera

Pappu Yadav Arrest: पटना पुलिस ने पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पटना के मंदिरी इलाके में स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी एक 31 साल पुराने मामले में कोर्ट के आदेश के बाद की गई है. इससे तीन दिन पहले कोर्ट ने उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश भी जारी किया था.

मामला साल 1995 का है, जब गर्दनीबाग थाना में एक शिकायत दर्ज हुई थी. शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल का आरोप है कि उनका मकान धोखे से किराए पर लिया गया था. मकान किराए पर लेते समय यह नहीं बताया गया कि वहां सांसद का दफ्तर चलाया जाएगा. बाद में जब मकान मालिक को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की.