बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ का तूफान, अब OTT पर धूम मचाने आ रही रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'

Dhurandhar 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

Aditya Dhar Ranveer SIngh Dhurandhar 2 OTT Release details
Image Source: Social Media

Dhurandhar 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म ने सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया था और अब मेकर्स इसे एक खास एक्सटेंडेड वर्जन के साथ डिजिटल दर्शकों तक पहुंचाने जा रहे हैं. इस नए संस्करण में कई ऐसे सीन शामिल किए गए हैं जो थिएटर रिलीज के दौरान नहीं दिखाए गए थे. लंबे एक्शन सीक्वेंस, अनदेखे फुटेज और पर्दे के पीछे की झलकियां फिल्म के अनुभव को और भी खास बनाने वाली हैं.

कब और कहां होगी स्ट्रीम?

फिल्म का डिजिटल प्रीमियर जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा, जो इसका आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर है. प्लेटफॉर्म की घोषणा के अनुसार धुरंधर द रिवेंज: रॉ एंड अनदेखा का ग्रैंड प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे होगा. खास बात यह है कि फिल्म की स्ट्रीमिंग शुरू होने से पहले दर्शकों के लिए 30 मिनट का एक विशेष प्री-शो भी रखा गया है. इस शो में कलाकारों के दिलचस्प किस्से, फिल्म निर्माण से जुड़ी जानकारियां और कई एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन मोमेंट्स दिखाए जाएंगे.

फैंस के लिए खास सरप्राइज

प्रीमियर इवेंट के बाद फिल्म 5 जून से सभी रेगुलर सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगी. हाल ही में जियोहॉटस्टार ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कई बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें साझा करते हुए इसकी रिलीज डेट की पुष्टि की थी. पोस्ट में फिल्म के निर्माण से जुड़ी कई अनसुनी कहानियों और एक्सक्लूसिव कंटेंट का भी जिक्र किया गया, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.

स्टारकास्ट और कहानी ने जीता दिल

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2: द रिवेंज साल 2025 में रिलीज हुई धुरंधर का सीक्वल है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और मानव गोहिल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. दमदार एक्शन, भावनात्मक कहानी और शानदार अभिनय की बदौलत फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई.

कमाई के मामले में बनाया नया इतिहास

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. फिल्म ने दुनियाभर में 1812.15 करोड़ रुपये की कमाई कर खुद को साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल कर लिया. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1374.15 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट कलेक्शन 1148.20 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. वहीं विदेशी बाजारों से फिल्म ने 438 करोड़ रुपये की कमाई कर यह साबित कर दिया कि रणवीर सिंह की यह फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी दर्शकों की पसंद बनी.

ये भी पढ़ें: डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह के समर्थन में उतरे राम गोपाल वर्मा, FWICE की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा