महाराष्ट्र के सोलापुर में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कुएं में गिरी, 8 लोगों की मौत

Solapur Accident: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई. यह दुर्घटना मलशिरस तहसील के तंदुलवाड़ी गांव के पास म्हास्वड-पंढरपुर मार्ग पर हुई, जहां श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई.

accident in Solapur Maharashtra Pickup truck carrying pilgrims falls into a well 8 people killed
Image Source: Social Media

Solapur Accident: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई. यह दुर्घटना मलशिरस तहसील के तंदुलवाड़ी गांव के पास म्हास्वड-पंढरपुर मार्ग पर हुई, जहां श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग म्हास्वड स्थित सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने गांव लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि वाहन का ब्रेक फेल होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद पिकअप सीधे कुएं में जा गिरी.

चार महिलाओं और चार बच्चों समेत आठ की मौत

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसे के समय वाहन में कुल 15 लोग सवार थे. दुर्घटना में चार महिलाओं और चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

राहत और बचाव अभियान जारी

सोलापुर के पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया.

अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कुएं से बाहर निकालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- भारत-फ्रांस साझेदारी को नई उड़ान, नीस में PM मोदी ने शुरू किया 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम