AC Electricity Bill: गर्मियों में AC चलाकर भी नहीं बढ़ेगा बिजली बिल, अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

AC Electricity Bill Reduce: देशभर में गर्मी लगातार बढ़ रही है. ऐसे में एयर कंडीशनर (AC) अब सिर्फ आराम की चीज नहीं, बल्कि जरूरत बन गया है. हालांकि, AC का ज्यादा इस्तेमाल बिजली का बिल भी बढ़ा सकता है.

AC Electricity Bill will not increase even by running AC in summer follow these smart tips
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

AC Electricity Bill Reduce: देशभर में गर्मी लगातार बढ़ रही है. ऐसे में एयर कंडीशनर (AC) अब सिर्फ आराम की चीज नहीं, बल्कि जरूरत बन गया है. हालांकि, AC का ज्यादा इस्तेमाल बिजली का बिल भी बढ़ा सकता है. लेकिन कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप AC की बिजली खपत कम कर सकते हैं और पूरे दिन ठंडक का मजा भी ले सकते हैं.

24 से 26 डिग्री के बीच रखें तापमान

कई लोग AC को 18 या 20 डिग्री पर सेट कर देते हैं ताकि कमरा जल्दी ठंडा हो जाए. लेकिन इससे AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और बिजली की खपत बढ़ जाती है. बेहतर होगा कि AC का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें. इससे कमरा भी ठंडा रहेगा और बिजली भी बचेगी.

AC के साथ पंखा भी चलाएं

अगर AC के साथ सीलिंग फैन भी चलाया जाए तो कमरे में ठंडी हवा तेजी से फैलती है. इससे कमरा जल्दी ठंडा महसूस होता है और AC का तापमान ज्यादा कम करने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे बिजली की बचत होती है.

धूप और गर्म हवा को कमरे में आने से रोकें

सीधी धूप कमरे को जल्दी गर्म कर देती है. इसलिए दिन के समय खिड़कियों पर पर्दे या ब्लाइंड्स लगाकर रखें. इसके अलावा, जिन कमरों में AC नहीं चल रहा है, उनके दरवाजे बंद रखें ताकि ठंडी हवा बाहर न जाए.

एयर फिल्टर की नियमित सफाई करें

AC का फिल्टर गंदा होने पर हवा का प्रवाह कम हो जाता है. ऐसे में AC को ज्यादा काम करना पड़ता है और बिजली की खपत बढ़ जाती है. गर्मियों में हर 15 दिन में फिल्टर साफ करना अच्छा माना जाता है. इससे AC की कूलिंग भी बेहतर रहती है.

समय-समय पर सर्विसिंग कराएं

AC की नियमित सर्विसिंग बहुत जरूरी है. सर्विसिंग से मशीन की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है और बिजली की खपत भी कम होती है. साथ ही खिड़कियों और दरवाजों के आसपास अगर कोई गैप हो तो उसे बंद कर दें, ताकि ठंडी हवा बाहर न निकल सके.

छोटी-सी सावधानी, बड़ी बचत

अगर आप इन आसान टिप्स को अपनाते हैं तो AC का इस्तेमाल करते हुए भी बिजली का बिल काफी हद तक कम कर सकते हैं. साथ ही AC की उम्र भी बढ़ेगी और कूलिंग भी बेहतर मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat: PM मोदी ने एथलीट गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से की बात, कहा - आप दोनों ने किया कमाल